11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Crime: सरसों के खेत से नवविवाहिता का अपहरण, थार में डालकर ले गए बदमाश

Rajasthan Crime : अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में दिनदहाड़े नवविवाहिता के अपहरण की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। छह माह पूर्व प्रेम विवाह करने के बाद पति के साथ रह रही नवविवाहिता को सरसों के खेत के पास से जबरन उठा लिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में भय का […]

less than 1 minute read
Google source verification

photo - ai

Rajasthan Crime : अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में दिनदहाड़े नवविवाहिता के अपहरण की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। छह माह पूर्व प्रेम विवाह करने के बाद पति के साथ रह रही नवविवाहिता को सरसों के खेत के पास से जबरन उठा लिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है।

पीड़िता के पति ने गोविंदगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी पत्नी शौच के लिए पहली पत्नी के साथ घर से निकली थी। इसी दौरान कस्बे की ओर से तेज गति से एक थार गाडी आई। गाडी को देखकर महिलाएं सड़क किनारे हो गईं। तभी सरसों के खेत में पहले से छिपकर बैठे एक युवक ने अचानक बाहर निकलकर नवविवाहिता को गोद में उठा लिया और जबरन थार गाड़ी में डाल दिया। इसके बाद चालक ने थार गाड़ी को तेजी से भगाकर मौके से फरार हो गया।

संदिग्धों की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा संदिग्धों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अपहरण के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़िता को सुरक्षित बरामद किया जाएगा।