
अलवर शहर में अवैध रूप से संचालित कैफे के खिलाफ पुलिस और नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। अलवर कोतवाली थाना पुलिस, डीएसटी टीम और नगर निगम की संयुक्त टीम ने स्कीम नंबर-2 स्थित ग्रीन पार्क कैफे तथा ओवरब्रिज के नीचे संचालित रॉयल रोज कैफे पर दबिश देकर कार्रवाई की।
कोतवाली थाने के एएसआई होशियार सिंह ने बताया कि स्कीम नंबर 2 स्थित ग्रीन पार्क कैफे व ओवरब्रिज के नीचे संचालित रॉयल रोज कैफे पर दबिश की कार्रवाई की गई। इनमें मौके से 8 युवकों को शांतिभंग की धाराओं में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हवासिंह, आकाश, देवेन्द्र, बालाराम, सचिन, भूपेश, सिद्धार्थ धामाणी और कालूराम सैनी शामिल हैं।
इसके साथ ही नगर निगम की टीम ने अनाधिकृत रूप से संचालित कैफे के खिलाफ भी कदम उठाए हैं। निगम द्वारा कैफे संचालकों से आवश्यक दस्तावेज मांगे गए हैं और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सीजर की कार्रवाई की जाएगी।
यह पूरी कार्रवाई सीओ सिटी अंगद शर्मा के निर्देशन में तथा प्रशिक्षु आरपीएस रश्मि मीणा के नेतृत्व में की गई। प्रशासन का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए आगे भी इस तरह की संयुक्त कार्रवाइयां जारी रहेंगी।
Published on:
03 Feb 2026 11:26 am

बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
