30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर, Apr 02, 2024

सब्जी से भरी पिकअप केंटरा से टकराई

पिकअप हुई क्षतिग्रस्त

सब्जी से भरी पिकअप केंटरा से टकराई

सब्जी से भरी पिकअप केंटरा से टकराई

राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर नीमराणा कस्बे के समीप मोलाडिया फ्लावर क्रॉस करते समय सोमवार देर रात एक केंटरा वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रही सब्जी से भरी पिकअप केंटरा से टकरा गई। जिससे पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई।
नीमराणा पुलिस थाने के हैड कांस्टेबल सुरेश यादव ने बताया कि एक पिकअप कोटपूतली से सब्जी लेकर गुडगांव जा रही थी। कस्बे के हाइवे पर स्थित मोलाडिया फ्लावर क्रॉस करते समय पिकअप के आगे चल रही केंटरा के चालक ने अचानक वाहन के ब्रेक लगा दिए। जिससे पीछे चल रही सब्जी से भरी पिकअप केंटरा से जा टकराई। जिससे पिकअप का पूरा केबिन क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया। जबकि केंटरा का चालक वाहन को लेकर फरार हो गया। वहीं सब्जी लेकर जा रही पिकअप के चालक व परिचालक मौके पर नहीं मिले। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें