Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छोटी दीपावली पर मां पद्मावती की 108 सोने के कमल पुष्पों से हुई पूजा

अलवर शहर के कालाकुआं में मधुसुदन कॉलोनी के वेंकटेश बालाजी धाम मंदिर में दीपोत्सव कार्यक्रमों की शुरुआत रविवार से हुई। यहां पर महालक्ष्मी के पद्मावती स्वरूप की छोटी दीपावली पर 108 सोने के कमल के फूलों से पूजा हुई।

less than 1 minute read

अलवर: वेंकटेश बालाजी धाम मंदिर

अलवर शहर के कालाकुआं में मधुसुदन कॉलोनी के वेंकटेश बालाजी धाम मंदिर में दीपोत्सव कार्यक्रमों की शुरुआत रविवार से हुई। यहां पर महालक्ष्मी के पद्मावती स्वरूप की छोटी दीपावली पर 108 सोने के कमल के फूलों से पूजा हुई। बड़ी दीपावली पर भी उनकी सोने के कमलों पूजा होगी। पुजारी सुनील तिवाडी ने बताया कि उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में ही समुद्र मंथन से मां लक्ष्मी का अवतरण हुआ था।

इसी नक्षत्र में मंदिर में यह आयाेजन किया गया। जिसमें 11 चांदी के कलश में पंचामृत एवं केसर के जल से माता जी का अभिषेक किया गया। इस दौरान दक्षिण भारत से सहस्त्र डाल कमल पुष्प और रेशमी साड़ी को पहनाई गई। पुजारी ने बताया कि 108 सोने के कमल के फूलों से पूजा की गई। मां के प्रिय भोग हलवे का प्रसाद चढ़ाया गया। शाम को विशेष आरती की गई। मां की पूजा के लिए विशेष तौर पर दक्षिण भारत से सहस्त्र डाल कमल पुष्प और रेशमी साड़ी मंगवाया गया है।


सोने का मुकुट, हार और नथ से शृंगार किया गया है। छोटी दीपावली पर राजस्थान समेत दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों से बड़ी संख्या में भक्त मां के दर्शन करने पहुंचे हैं। मनोकामना पूरी होने पर भक्त यहां सोना सहित अन्य वस्तुएं दान करते हैं। दीपावली के दिन मंदिर में 1 क्विंटल फूलों से श्रृंगार किया जाएगा।