2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान

अलवर जिले के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर जिले के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह करीब 5:45 बजे अलका लैबोरेट्री नामक केमिकल कंपनी से अचानक आग की लपटें उठती दिखाई दीं, जिससे आसपास के उद्योगों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही फैक्ट्री परिसर धुएं से भर गया।

नाइट शिफ्ट के कर्मचारी काम कर रहे थे

घटना के समय फैक्ट्री में नाइट शिफ्ट के कर्मचारी काम कर रहे थे। हालात बिगड़ते देख कर्मचारियों ने सतर्कता बरतते हुए तुरंत फैक्ट्री खाली कर दी। सभी कर्मचारियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

दो घंटे में पाया आग पर काबू

दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के कारण फैक्ट्री में रखा केमिकल और अन्य उपकरण जलकर राख हो गए, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग को देखते हुए आसपास के औद्योगिक इकाइयों में भी कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बना रहा।

पुलिस और फायर विभाग ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या केमिकल रिएक्शन की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

Story Loader