2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व कैबिनेट मंत्री हेमसिंह भड़ाना का निधन, अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब

राजस्थान की राजनीति के अनुभवी और गुर्जर समाज के प्रभावशाली नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री हेमसिंह भड़ाना का सोमवार को निधन हो गया। वे 59 वर्ष के थे और पिछले करीब पांच महीनों से कैंसर से पीड़ित थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही अलवर सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। भड़ाना का […]

less than 1 minute read
Google source verification

राजस्थान की राजनीति के अनुभवी और गुर्जर समाज के प्रभावशाली नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री हेमसिंह भड़ाना का सोमवार को निधन हो गया। वे 59 वर्ष के थे और पिछले करीब पांच महीनों से कैंसर से पीड़ित थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही अलवर सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। भड़ाना का अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर पैतृक गांव किशनगढ़बास के भगेरी कलां में किया गया।

किशनगढ़ बास पूर्व मंत्री हेम सिंह भडाना के निधन की सूचना मिलने से पूरे जिले में ग्रामीण क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह मैडम, पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा, पूर्व मंत्री डॉ जसवंत सिंह, पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा, पूर्व विधायक मामन सिंह सहित अनेक प्रधान नेता ग्रामवासी हजारों की तादाद में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंचे।

छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय रहे हेमसिंह भड़ाना ने 1988 में अलवर के कला महाविद्यालय से छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव जीतकर राजनीतिक सफर की शुरुआत की। 1993 में थानागाजी से जनता दल, 1998 में निर्दलीय और 2003 में भाजपा से चुनाव लड़ा। 2005 में वे थानागाजी से भाजपा विधायक बने तथा 2014 में दोबारा विधायक चुने जाने पर उन्हें कैबिनेट मंत्री का दायित्व मिला। 2019 और 2024 के चुनावों में उन्हें करीबी मुकाबलों में पराजय का सामना करना पड़ा।

Story Loader