7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sarso Mandi Bhav: मंडी में सरसों की बंपर आवक जारी, 5000 कट्टे आ रहे प्रतिदिन, 6500 रुपए प्रति क्विंटल बिक रही

Sarso Mandi: लक्ष्मणगढ़ कृषि उपज मंडी में इन दिनों सरसों की आवक तेज हो गई है, जिससे मंडी परिसर में किसानों और वाहनों की भारी भीड़ देखी जा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Rakesh Mishra

Mar 07, 2026

Laxmangarh Mandi, Sarso Arrival in Mandi, Sarso Price in Mandi, Rajasthan Sarso Mandi News, Sarso Rate 6500 per Quintal, Farmers in Mandi, Sarso Crop Arrival, Laxmangarh Agriculture Mandi, Sarso Trading in Mandi, Rajasthan Sarso Market, Farmers Waiting in Mandi, Heavy Sarso Arrival, Sarso Crop Price Rajasthan, Agricultural Mandi News, Sarso Farmers Rajasthan

मंडी में बिकने आई सरसों। फोटो- पत्रिका

लक्ष्मणगढ़। कृषि उपज मंडी में इन दिनों सरसों की अच्छी आवक देखने को मिल रही है। किसान बड़ी संख्या में अपनी उपज लेकर मंडी पहुंच रहे हैं, जिससे मंडी परिसर में काफी भीड़ बनी हुई है। मंडी के बाहर भी वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

सुबह से ही किसान अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, पिकअप और अन्य वाहनों में सरसों भरकर मंडी पहुंच रहे हैं। मंडी में तुलाई के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचने के कारण दोपहर करीब 1 बजे ही मंडी का मुख्य गेट बंद करना पड़ता है। इसके बाद किसानों के वाहनों को मंडी के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाता और उन्हें अपनी बारी के लिए अगले दिन का इंतजार करना पड़ता है।

कई-कई घंटे इंतजार

भीड़ अधिक होने के कारण किसानों को अपनी उपज की तुलाई और बिक्री के लिए कई-कई घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। कई किसान सुबह जल्दी मंडी पहुंच जाते हैं, ताकि उन्हें जल्दी नंबर मिल सके। वहीं मंडी प्रशासन भी व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है।

सरसों की पैदावार बेहतर

मंडी में इस समय सरसों के भाव करीब 6500 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच रहे हैं, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 200 से 300 रुपए अधिक हैं। अच्छी कीमत मिलने से किसानों में संतोष दिखाई दे रहा है। व्यापारियों का कहना है कि इस बार क्षेत्र में सरसों की पैदावार बेहतर रही है, इसलिए मंडी में आवक भी ज्यादा हो रही है। आने वाले दिनों में सरसों की आवक और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।