
अलवर के माजरीकलां क्षेत्र के गांव दोसोद स्थित श्री श्याम मंदिर में फाल्गुन एकादशी के पावन अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिर परिसर में देशी घी से बने प्रसाद का भंडारा लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ लिया।
कार्यक्रम के तहत गांव के मुख्य मार्गों से डीजे की धुन पर भव्य निशान यात्रा निकाली गई। हाथों में निशान लिए श्रद्धालु “जय श्री श्याम” के जयकारों के साथ यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान पूरा गांव भक्तिमय माहौल में रंगा नजर आया। मुख्य पुजारी गजानन शास्त्री ने बताया कि फाल्गुन एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व है और हर वर्ष इसी तरह भंडारा व निशान यात्रा का आयोजन किया जाता है।
आयोजन में ग्रामीणों और श्याम भक्तों का सराहनीय सहयोग रहा। इस अवसर पर वीरेंद्र यादव शेरपुर, सुशील यादव माजरीकलां, नवरतन यादव, सुमन यादव, अंशु राव, संदीप शर्मा, प्रवीण मल्होत्रा (दिल्ली) सहित अनेक समाजसेवी और श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्वक और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
Updated on:
27 Feb 2026 03:46 pm
Published on:
27 Feb 2026 03:45 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
