4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर, Jun 04, 2026

मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस पर मारपीट की रिपोर्ट नहीं लिखने का आरोप

अलवर के प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र के आगर गांव में पुलिस से न्याय न मिलने पर एक पीड़ित युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। श्याम जागरण के पीले चावल बांटने के दौरान हुई मारपीट की रिपोर्ट दर्ज न करने और पुलिस की ओर से धमकाकर भगाने से नाराज युवक करीब दो घंटे तक टावर पर रहा।

youth climbs mobile tower

करवाई नहीं होने से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा

राजस्थान के अलवर जिले से एक बार फिर खाकी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रतापगढ़ थाना इलाके के आगर गांव में पुलिस की ओर से सुनवाई न किए जाने से आहत एक युवक अपनी जान जोखिम में डालकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक का आरोप था कि दबंगों ने उसके साथ मारपीट की, लेकिन जब वह न्याय मांगने थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसे डरा-धमकाकर भगा दिया।

कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद

पूरा मामला गांव में आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रम से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार गांव में शनिवार को बाबा श्याम के जागरण का आयोजन होना तय हुआ है। इसी कार्यक्रम का न्योता देने के लिए गांव के कुछ युवा घर-घर जाकर पीले चावल बांट रहे थे। इसी दौरान 31 मई की रात को किसी बात को लेकर गांव के ही कुछ लड़कों के बीच आपस में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने अखिलेश प्रजापत नाम के युवक के साथ मारपीट कर दी।

पुलिस ने थाने से भगाया

अखिलेश का आरोप है कि वह इस मारपीट की शिकायत लेकर 1 जून को प्रतापगढ़ थाने गया था। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसकी एक न सुनी, रिपोर्ट दर्ज करने से साफ मना कर दिया और उल्टा उसे ही डांटकर थाने से बाहर निकाल दिया। पुलिस के इस रवैये और आरोपियों के खुले घूमने से परेशान होकर अखिलेश गांव में ही लगे एक ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।


आश्वासन के बाद उतरा नीचे

जैसे ही गांव वालों ने युवक को टावर पर देखा, मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की खबर मिलते ही पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी भागे-भागे मौके पर पहुंचे। युवक ऊपर से ही पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रहा था। करीब दो घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद, जब पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ तुरंत सख्त एक्शन लेने और उन्हें गिरफ्तार करने का लिखित आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर युवक नीचे उतरने को राजी हुआ।

इस पूरे मामले पर प्रतापगढ़ थाना पुलिस ने सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि युवक की शिकायत पहले ही ले ली गई थी और पुलिस मामले की जांच कर रही थी। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जानी थी, लेकिन उससे पहले ही युवक ने यह कदम उठा लिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें