28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Alwar: केंद्रीय मंत्री का नाम एपस्टीन फाइल में आने पर प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

अलवर जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को जिला अध्यक्ष कमलेश सैनी के नेतृत्व में मिनी सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया।

less than 1 minute read
Google source verification

मिनी सचिवालय के बाहर प्रदर्शन (फोटो - पत्रिका)

अलवर जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को जिला अध्यक्ष कमलेश सैनी के नेतृत्व में मिनी सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का एपस्टीन फाइल में नाम आने के बाद महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिनी सचिवालय गेट के बाहर एकत्र होकर हाथों में तख्तियां लेकर विरोध जताया। महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जब तक सच्चाई सामने नहीं आती, तब तक संबंधित मंत्री को पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है।


जिला अध्यक्ष कमलेश सैनी ने कहा कि लोकतंत्र में जवाबदेही सबसे महत्वपूर्ण है और यदि किसी भी जनप्रतिनिधि का नाम गंभीर प्रकरण में सामने आता है तो उसे जांच में सहयोग करते हुए पद छोड़ देना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल मौके पर तैनात रहा और कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।