5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिलीसेढ़ झील पर 7 फरवरी को होगा अलवर बर्ड फेस्टिवल, ये होगी ख़ास बात 

Bird festival on 7th February in Alwar अलवर जिले की ऐतिहासिक और रामसर साइट घोषित सिलीसेढ़ झील पर 7 फरवरी को अलवर बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सुबह 8 बजे से शुरू होगा, जिसमें देश-प्रदेश से प्रकृति प्रेमी, पक्षी विशेषज्ञ और आमजन भाग लेंगे। बर्ड फेस्टिवल का उद्देश्य प्रवासी व स्थानीय पक्षियों […]

less than 1 minute read
Google source verification

Bird festival in Alwar

Bird festival on 7th February in Alwar अलवर जिले की ऐतिहासिक और रामसर साइट घोषित सिलीसेढ़ झील पर 7 फरवरी को अलवर बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सुबह 8 बजे से शुरू होगा, जिसमें देश-प्रदेश से प्रकृति प्रेमी, पक्षी विशेषज्ञ और आमजन भाग लेंगे। बर्ड फेस्टिवल का उद्देश्य प्रवासी व स्थानीय पक्षियों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जैव विविधता को प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ प्रदेश के वन राज्यमंत्री संजय शर्मा भी मौजूद रहेंगे। फेस्टिवल के दौरान दोनों मंत्री पक्षी संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और रामसर साइट्स के महत्व पर अपने विचार रखेंगे।

बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षियों का आश्रय

बर्ड फेस्टिवल के तहत झील क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों का अवलोकन, बर्ड वॉचिंग गतिविधियां और प्रकृति संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सिलीसेढ़ झील हर वर्ष सर्दियों में बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षियों का आश्रय स्थल बनती है, जिससे यह क्षेत्र पक्षी प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है। विभाग के अनुसार यह बर्ड फेस्टिवल अलवर को इको-टूरिज्म के नक्शे पर नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा और आमजन को प्रकृति से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा।