6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलीराजपुर, Mar 15, 2026

MP से अहमदाबाद तक दो नई ट्रेनें शुरू करने की चर्चा, आदिवासी क्षेत्र का होगा विकास

MP News: आदिवासी बाहुल इस क्षेत्र में भारत सरकार ने रेलवे स्टेशन एवं 3 ट्रेनों की सोगात दी है। जो वर्तमान में आदिवासी अंचल के जिले से गुजरात के प्रतापनगर (बड़ौदा) के लिए चल रही है।

memorandum submitted to MP Anita Chauhan demanding two new trains to Ahmedabad mp news

two new trains to Ahmedabad from aalirajpur demand (फोटो- Railway Enquiry)

MP News: आलीराजपुर, छोटा उदयपुर धार रेल लाओ संघर्ष समिति ने आलीराजपुर रेलवे स्टेशन से दो नई ट्रेन शुरू कराने की मांग को लेकर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के नाम सांसद अनिता चौहान को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर एवं सचिव खुर्शीद अली दिवान ने सांसद को अवगत कराया कि आलीराजपुर गुजरात का सीमावर्ती जिला है।

आदिवासी बाहुल इस क्षेत्र में भारत सरकार ने रेलवे स्टेशन एवं 3 ट्रेनों की सोगात दी है। जो वर्तमान में आलीराजपुर से प्रतापनगर (बड़ौदा) के लिए चल रही है। इस ट्रेनों में यात्रा करने वाले आदिवासी मजदूर सहित आम लोगों को प्रतापनगर रेलवे स्टेशन पर उतरना पड़ता है। जहां से सामान लगेज सहित उन्हें बड़ौदा रेलवे स्टेशन जाना आना पड़ता है।

गुजरात के इन स्टेशनों से कंनेक्ट करने की मांग

इसमें समय, श्रम एवं आर्थिक व्यय होता है। जबकि प्रतापनगर स्टेशन के बाद मुंबई, अहमदाबाद, सूरत आदि बड़े शहरों के आने-जाने के लिए ट्रेन की कोई सीधी कनेक्टिविटी नहीं है। गौरतलब है कि यहां के आदिवासी वर्ग के लोग बड़ी संख्या में मजदूरी, खरीदारी और इलाज कराने के लिए भरुच, सूरत, मुंबई, वलसाड़, नवसारी, अहमदाबाद आते-जाते हैं। इसलिए आलीराजपुर से वाया डभोई मियागांव (कर्जन) होकर सूरत तथा आलीराजपुर से बड़ौदा होते हुए अहमदाबाद तक दो नई ट्रेन चलाई जाएं। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में रेल सुविधा ही सबसे तेज सुलभ-सुगम और सस्ती परिवहन सुविधा है।

सांसद को सौंपा ज्ञापन

प्रत्येक वर्ग रेल यात्रा को ही प्राथमिकता देता है। अहमदाबाद के लिए सीधी ट्रेन चलने से इस जिले एवं निमाड़ क्षेत्र में काठियावाड़ मजदूरी करने के लिए जाने वाले मजदूरों को सुविधा होगी। इसलिए आलीराजपुर से सुबह 7 बजे वाया डभोई मियागांव (कर्जन) होते हुए सूरत एवं अलीराजपुर से सुबह 8.30 बजे व्याया बड़ौदा होकर अहमदाबाद तक दो नई ट्रेन चलाई जाए। सांसद ने समिति पदाधिकारियों की मांग को जायज बताते हुए रेलमंत्री को पत्र लिखकर एवं व्यक्तिगत भेंटकर मांग को पूरा कराने का आश्वासन दिया। ज्ञापन की प्रति छोटा उदयपुर सांसद जसु भाई राठवा, पूर्व रेल राज्यमंत्री नारायण भाई राठवा, गीता बेन, रेल मंडल अधिकारी वेस्टन रेल्वे बड़ौदा एवं वरिष्ठ परिचालक प्रबंधक बड़ौदा को भी भेजी है। (MP News)

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें