6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलीराजपुर, Apr 26, 2026

एमपी के मंत्री के भाई ने जिंदा गाड़ने की धमकी दी, पुलिस ने बीजेपी नेता पर दर्ज किया केस

Nagar Singh- जनपद पंचायत सीईओ को धमकाने का मामला, मंत्री नागर सिंह के भाई पर केस, अब सहकर्मियों के होंगे बयान

inder

inder singh

Nagar Singh- मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के कई नेताओं, सांसद, मंत्री, विधायकों के परिजनों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे अनेक मामले ​रोज सामने आ रहे हैं। पिछोर के विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी की हरकतों पर तो प्रदेशभर में हल्ला मचा था। सत्ता और संगठन नेताओं की फटकार के बाद विधायक पिता को माफी तक मांगनी पड़ी थी। इसके बाद भी नेताओं के परिजन सुधर नहीं रहे हैं। ताजा मामला आलीराजपुर का है जहां एक बीजेपी नेता और प्रदेश सरकार में मंत्री के भाई ने सरेआम गुंडागर्दी की। उन्होंने एक अधिकारी को धमकाया। अब इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इधर मंत्री ने अपने भाई से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि मेरा इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। कानून अपना काम करेगा।

जनपद पंचायत आलीराजपुर की सीईओ प्रिया काग को जनपद अध्यक्ष सुनीता चौहान के पति एवं भाजपा नेता इंदर सिंह चौहान ने धमकी दी थी। आरोप है कि इंदरसिंह ने जिंदा गाड़ देने की धमकी दी। सीईओ प्रिया काग ने अब उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत के बाद बयान भी दर्ज करा दिए हैं। इंदर सिंह चौहान, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान के भाई हैं।

पुलिस ने इंदरसिंह चौहान पर शासकीय कार्य में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया

पुलिस के अनुसार इस मामले में सोमवार को चश्मदीद कर्मचारियों के बयान हो सकते हैं। सीईओ प्रिया काग की शिकायत पर पुलिस ने इंदरसिंह चौहान पर शासकीय कार्य में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

सीईओ ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 22 अप्रेल को कार्यालय में जनपद अध्यक्ष के पति व भाजपा नेता इंदर सिंह चौहान पहुंचे। उनके साथ बुरा व्यवहार किया। जान से मारने की धमकी भी दी। सीईओ प्रिया काग ने सूचना वरिष्ठ अफसरों को भी दी है।

इंदर ने आरोप नकारे

इधर जनपद अध्यक्ष सुनीता चौहान के पति एवं भाजपा नेता इंदर सिंह चौहान ने जनपद पंचायत सीईओ प्रिया काग के आरोप सिरे से खारिज कर दिए। उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया। इंदर सिंह चौहान बोले कि मैंने न कोई बदसलूकी की और न ही धमकी दी। मुझ पर पूरी तरह झूठा प्रकरण दर्ज करवाया गया है।

मंत्री बोले- कार्रवाई होगी:

इधर राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने अपने भाई से ही पल्ला झाड लिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि मेरी इंदर सिंह से लंबे समय से बोलचाल तक बंद है। मामले में शिकायत के अनुसार नियमानुसार कानूनी कार्रवाई होगी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें