13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुझे भूल गए क्या? प्रिया सरोज की आवाज सुनते ही रिंकू सिंह ने लगाया गले, एयरपोर्ट पर दिखा इमोशनल मोमेंट

टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर अलीगढ़ लौटे रिंकू सिंह का मंगेतर प्रिया सरोज ने दिल्ली में किया भावुक स्वागत। टी-20 वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत के बाद रिंकू सिंह की इस पोस्ट ने सबको रुला दिया।

2 min read
Google source verification
rinku singh priya saroj love story from casual meeting to engagement

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज (फोटो- IANS)

टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर Rinku Singh अपने घर अलीगढ़ पहुंच गए हैं। टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद उनके स्वागत का एक भावुक पल सामने आया, जब उनकी मंगेतर Priya Saroj ने दिल्ली में उन्हें रिसीव किया।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ‌दिख रहा है कि एयरपोर्ट पर रिंकू सिंह पहले अपने परिचितों से मिलते हुए आगे बढ़ जाते हैं। तभी पीछे खड़ी प्रिया सरोज मुस्कुराते हुए कहती हैं कि मुझे भूल गए क्या? यह सुनते ही रिंकू तुरंत मुड़कर उनके पास आते हैं और उन्हें गले लगा लेते हैं।

पिता के निधन के बीच मिली बड़ी जीत

रिंकूके पिता खानचंद की 12 मार्च को तेरहवीं का संस्कार है। 60 वर्षीय खानचंद लंबे समय से फोर्थ स्टेज लिवर कैंसर से जंग जूझ रहे थे। 27 फरवरी की तड़के 4:36 बजे उनका निधन हो गया था। अंतिम संस्कार की सभी रस्में पूरी करने के बाद रिंकू सिंह ने दोबारा टीम इंडिया को जॉइन करने लौट गए थे। भारत ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। यह मैच अहमदाबाद में खेला गया था।

पिता को याद कर किया भावुक पोस्ट

वर्ल्ड कप जीतने के बाद रिंकू सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने पिता को याद करते हुए भावुक संदेश लिखा। उन्होंने इंस्टा पर लिखा कि पापा आज ट्रॉफी हाथ में है। बस आप साथ नहीं हो। आपका सपना पूरा हो गया। रिंकू सिंह ने आगे लिखा‌ कि आपसे बात किए बिना इतने दिन कभी नहीं निकले। मुझे नहीं पता आगे की जिंदगी आपके बिना कैसे चलेगी। पर मुझे हर कदम पर आपकी जरूरत पड़ेगी।

प्रिया सरोज ने भी दी बधाई

अब प्रिया सरोज ने भी सोशल मीडिया पर ट्रॉफी के साथ रिंकू सिंह की फोटो शेयर करते उन्हें और टीम इंडिया को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि कुछ दिन स्याही से लिखे जाते हैं, लेकिन 8 मार्च जैसे दिन इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो जाते हैं। यह वह दिन है जब टीम इंडिया ने आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर हर भारतीय के दिल को गर्व से भर दिया, एक ऐसा पल जिसे यह राष्ट्र पीढ़ियों तक याद रखेगा और मनाता रहेगा। इस ऐतिहासिक जीत के बीच मैंने एक बेटे की ताकत भी देखी, जो अपने पिता, अपनी टीम और अपने देश के लिए डटकर खड़ा रहा। जीवन के सबसे कठिन पलों में भी मैदान पर उतरकर चैंपियन बनकर निकलना, यह एक अलग ही साहस की बात है। टीम इंडिया को और आपको रिंकू सिंह बधाई हो, जिन्होंने दुनिया को दिखाया कि असली ताकत क्या होती है।

संबंधित खबरें