
फोटो सोर्स वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट
अलीगढ़ के बन्ना देवी थाना क्षेत्र में पड़ोसियों के बीच हुआ विवाद उस समय गंभीर हो गया। जब एक व्यक्ति ने लाइसेंसी पिस्तौल निकालकर सामने वाले के सीने पर तान दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अलीगढ़ के कोतवाली बन्ना देवी क्षेत्र स्थित रघुवीरपुरी इलाके में एक व्यक्ति द्वारा पड़ोसी पर पिस्तौल तानने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी हेमंत गर्ग नाम का व्यक्ति है। जिसे स्थानीय लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा हुआ बता रहे हैं। जानकारी के अनुसार उसका अपने पड़ोसी विशाल शर्मा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। कहा जा रहा है कि बहस बढ़ने के बाद आरोपी ने गुस्से में अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकाल ली। और सीधे पड़ोसी के सीने पर तान दी।
घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग डर के कारण दूरी बनाकर खड़े हो गए। इसी बीच एक युवक ने हिम्मत दिखाते हुए आगे बढ़कर आरोपी के हाथ से पिस्तौल छीन ली। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। इस पूरी घटना को मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। और बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और स्थिति को नियंत्रित किया। इस घटना को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा भी हो रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में लिखित शिकायत भी दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
नगर क्षेत्र के सीओ का कहना है कि 5 मार्च 2026 को दोपहर करीब तीन बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि रघुवीरपुरी इलाके में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच में सामने आया कि हेमंत गर्ग ने अपने पड़ोसी विशाल शर्मा के साथ विवाद के दौरान अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकालकर उसे धमकाया था। पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया।
Updated on:
06 Mar 2026 02:27 pm
Published on:
06 Mar 2026 02:26 pm
बड़ी खबरें
View Allअलीगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
