15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM Modi Rajasthan Visit: राजस्थान में पीएम मोदी की बड़ी रैली की तैयारी, पंचायत चुनाव से पहले मिल सकती हैं कई सौगात

PM Modi Ajmer Tour: पीएम मोदी का 28 फरवरी को अजमेर दौरा प्रस्तावित है। ऐसे में संभावना है कि पंचायत चुनाव से पहले पीएम मोदी राजस्थान को कई बड़ी सौगात दे सकते है।

2 min read
Google source verification
pm-modi-cm-bhajanlal

पीएम मोदी और सीएम भजनलाल शर्मा (फाइल फोटो)

अजमेर। पंचायत चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं। पीएम मोदी का 28 फरवरी को अजमेर दौरा प्रस्तावित है। केन्द्र सरकार की ओर से विशेष योजना को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को लेकर पीएमओ से भी टीम दौरा कर चुकी है। टीम ने अजमेर जिला प्रशासन के साथ मिलकर जगह भी चिह्नित की है।

सूत्रों के अनुसार जिला प्रशासन को भी आयोजन की तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी के अनुसार पीएमओ टीम के कुछ सदस्यों ने जिला प्रशासन के साथ कायड़ विश्रामस्थली का दौरा किया है। प्रशासन को भी तैयारी के संकेत मिले हैं, लेकिन आयोजन का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। हालांकि, यह माना जा रहा है कि पंचायत चुनाव से पहले पीएम मोदी राजस्थान को कई बड़ी सौगात दे सकते है।

कई बड़ी घोषणाओं की संभावना

माना जा रहा है कि अजमेर की कायड़ विश्राम स्थली में पीएम मोदी की सभा हो सकती है। सभा में करीब तीन लाख लोगों के आने की संभावना है। ऐसे में विश्राम स्थली में सभा स्थल और मंच के लिए दो बड़े डोम तैयार किए जाएंगे। संभावना है पीएम मोदी कई बड़ी घोषणाएं कर सकते है।

पुष्कर भी जा सकते हैं पीएम मोदी

सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी अजमेर के साथ पुष्कर भी जा सकते हैं। इसके लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जयपुर से मिले मौखिक निर्देशों के बाद अजमेर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। आईजी, कलक्टर और एसपी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कायड़ विश्रामस्थली का मौका मुआयना भी कर चुके है।

पिछले साल सितंबर में बांसवाड़ा आए थे पीएम मोदी

इससे पहले पीएम मोदी पिछले साल 25 सितंबर को राजस्थान दौरे पर आए थे। बांसवाड़ा जिले के नापला में जनसभा को संबोधित किया था। इस दौरान पीएम मोदी ने माही-बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखी थी। साथ ही राजस्थान की 1 लाख 22 हजार 670 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण किया था। इसके अलावा नई ट्रेन सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाई थी।