3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: निकाय चुनाव से पहले हटेंगे लंबे समय से जमे अफसर, पुलिस महकमे में इन बड़े बदलाव की तैयारी शुरू

Police Transfer: आगामी निकाय चुनावों को लेकर पुलिस महकमे में बड़े प्रशासनिक बदलाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। अजमेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राजेन्द्र सिंह ने जिलेवार निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले को लेकर जानकारी तलब की है।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Police

राजस्थान पुलिस (फोटो-पत्रिका)

Changes Before Local Body Election: आगामी निकाय चुनावों से पूर्व पुलिस महकमे में प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज हो गई है। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने की तैयारी के तहत अजमेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक राजेन्द्र सिंह ने रेंज के जिलों में तैनात निरीक्षक व उपनिरीक्षकों की तबादला संबंधी जानकारी तलब की है।

जानकारी अनुसार अजमेर रेंज आईजी राजेन्द्रसिंह ने तीन साल और पांच साल से एक ही जिले अथवा थाने में पदस्थ निरीक्षक व उपनिरीक्षकों की सूची तैयार करवाई है। ऐसे अधिकारियों को जिले से बाहर स्थानांतरित किए जाने की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है। इसके तहत संबंधित पुलिस अधिकारियों से तबादले के लिए 3 इच्छित स्थानों के नाम भी मांगे गए हैं। आदेश के बाद पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है।

हटेंगे लंबे समय से जमे थानेदार

बताया जा रहा है कि निकाय चुनावों के दौरान निष्पक्षता को सवालिया होने से बचाने के लिए यह कवायद की जा रही है। खासतौर पर लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ और स्थानीय स्तर पर प्रभावी पुलिस अधिकारियों पर फोकस किया जा रहा है। इस कवायद में बड़ी संख्या में थानाधिकारियों के फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। कई संवेदनशील व शहरी क्षेत्रों में नए थानाधिकारी लगाए जा सकते हैं।

व्यापक स्तर पर होगा बदलाव

पुलिस महकमे में इसे निकाय चुनाव से पहले की सामान्य लेकिन अहम प्रशासनिक प्रक्रिया बताया जा रहा है। आने वाले दिनों में संभाग की सभी जिला पुलिस व्यवस्था में व्यापक बदलाव तय माना जा रहा है।

Story Loader