31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद, May 31, 2026

मौसम का बदला मिजाज, गुजरात की 29 तहसीलों में बारिश, कई जगहों पर चली आंधी

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिन तक गुजरात में मौसम परिवर्तन का असर रहेगा। सोमवार से 4 जून तक उत्तर और दक्षिण गुजरात के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। सौराष्ट्र-कच्छ में भी कुछ स्थानों पर बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। 5 जून तक तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

weather in Gujarat

आंधी के कारण गिरे कच्चे आम।

Ahmedabad गुजरात भर में शनिवार से बदले मौसम के मिजाज का असर दूसरे दिन रविवार को भी देखने को मिला। सुबह से ही बादलों की आवाजाही रही और कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (एसईओसी) के अनुसार रविवार सुबह छह बजे पूरे हुए 24 घंटे में राज्य की 29 तहसीलों में वर्षा हुई। इनमें सबसे अधिक बारिश महीसागर जिले की वीरपुर तहसील (29 मिमी) और अरवल्ली जिले की मोडासा तहसील (28 मिमी) में दर्ज की गई। इसके अलावा पंचमहाल की शहेरा, अरवल्ली की भिलोड़ा और साबरकांठा जिले की वडाली तहसील में भी अच्छी बारिश हुई। कई जगहों पर पानी भरने की भी खबर है। कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी चली जिससे आम की फसल प्रभावित हुई है।

अहमदाबाद में मध्यरात्रि बाद हल्की बारिशअहमदाबाद शहर के विविध इलाकों में भी भी शनिवार मध्यरात्रि बाद करीब डेढ़़ बजे हल्की बारिश हुई। तेज हवाएं चलीं। इसके बाद रविवार को भी बादलों की आवाजाही से गर्मी से राहत मिली।मौसम विभाग ने बताया कि यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और पाकिस्तान-उत्तर प्रदेश क्षेत्र में बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण हुआ है। इसके चलते दक्षिण-पश्चिमी हवाएं सक्रिय हुईं और राज्य के कई हिस्सों में बारिश व आंधी चली। रविवार रात को भी गोधरा समेत कई इलाकों में तेज आंधी आई, जिससे आम की फसल को नुकसान पहुँचा।

तापमान में गिरावट, गर्मी से राहत

बारिश और आंधी के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अहमदाबाद में अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री कम रहा। यह पिछले दिनों के मुकाबले कम है। तापमान में कमी से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

पांच दिनों तक रहेगा असर

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिन तक गुजरात में मौसम परिवर्तन का असर रहेगा। सोमवार से 4 जून तक उत्तर और दक्षिण गुजरात के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। सौराष्ट्र-कच्छ में भी कुछ स्थानों पर बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। 5 जून तक तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

तेज हवाएं चलने की चेतावनी

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि उत्तर और दक्षिण गुजरात के कई जिलों में आंधी-बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। सौराष्ट्र-कच्छ में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। अरवल्ली, पंचमहाल, दाहोद और महीसागर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। कई जिलों में यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें