Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आंबलियासन-वीजापुर रेलखंड पर 120 किमी प्रति घंटे की गति से दौड़ी ट्रेन

42 किमी की दूरी 25 मिनट में की पूरी, औसत गति 101 किमी से अधिक रही अहमदाबाद. पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के आंबलियासन-वीजापुर रेलखंड (42.32 किमी) का गेज परिवर्तन कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया। इस रेल खंड पर 120 किमी प्रति घंटे की गति से ट्रेन दौड़ाई गई।इस रेलखंड का संरक्षा निरीक्षण पश्चिम […]

less than 1 minute read

42 किमी की दूरी 25 मिनट में की पूरी, औसत गति 101 किमी से अधिक रही

अहमदाबाद. पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के आंबलियासन-वीजापुर रेलखंड (42.32 किमी) का गेज परिवर्तन कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया। इस रेल खंड पर 120 किमी प्रति घंटे की गति से ट्रेन दौड़ाई गई।
इस रेलखंड का संरक्षा निरीक्षण पश्चिम सर्कल के रेलवे संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) ई. श्रीनिवास ने गुरुवार व शुक्रवार को किया। अंतिम संरक्षा स्वीकृति प्राप्त होने के बाद इस मार्ग पर ट्रेनों का संचालन प्रारंभ किया जा सकेगा।

मई 2022 में 415 करोड़ स्वीकृत

इस रेलखंड को मई 2022 में 415.37 करोड़ रुपए की लागत से मीटर गेज से ब्रॉड गेज में परिवर्तित करने की स्वीकृति प्रदान की गई थी। अब यह खंड यात्रियों के लिए आधुनिक, सुरक्षित एवं सुचारू रेल संचालन हेतु लगभग तैयार है।
रेल सुरक्षा आयुक्त की निरीक्षण टीम ने स्टेशन सुविधाओं, ट्रैक ज्योमेट्री, घुमाव, पुलों और रोड अंडर ब्रिज की विस्तृत जांच की। इसमें 2 मेजर ब्रिज, 51 माइनर ब्रिज और 45 नए रोड अंडर ब्रिज शामिल हैं।
सुरक्षा के दृष्टिकोण से रेलवे लाइन को लेवल क्रॉसिंग के समीप फेंसिंग से सुरक्षित किया गया है। इस खंड पर कुल 4 लेवल क्रॉसिंग हैं। शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर विस्तृत निरीक्षण किया गया।
कुकरवाडा से वीजापुर तक लगभग 15 किमी का ट्रॉली निरीक्षण किया गया। इसके बाद आंबलियासन-वीजापुर रेलखंड (42.32 किमी) पर 120 किमी प्रति घंटे की स्पीड से गति परीक्षण किया गया। इस दौरान सीआरएस ई. श्रीनिवास, अहमदाबाद के मंडल रेल प्रबंधक वेद प्रकाश, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) प्रदीप गुप्ता एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
कुकरवाडा स्टेशन पर प्लेटफार्म की ऊंचाई, कॉपिंग और एंड पाथवे की जांच की गई। इसी प्रकार, गेरिता-कोलवाड़ा में प्लेटफार्म की माप और एंड पाथवे की जांच की गई। विजापुर स्टेशन पर ट्रैक के विभिन्न पहलुओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया।