7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेवंथ डे एडवेंडिस्ट स्कूल: 7वीं कक्षा के छात्र पर तीन सहपाठियों ने किया हमला, जख्मी

Ahmedabad. शहर के खोखरा क्षेत्र में स्थित सेवंथ डे एडवेंटिस्ट स्कूल एक बार फिर चर्चा में है। स्कूल में कक्षा सातवीं में पढ़ने वाले एक छात्र पर उसके तीन सहपाठियों की ओर से हमला करने की घटना सामने आई। इस मामले में पीडि़त छात्र के पिता ने खोखरा थाने में आरोपी छात्रों के विरुद्ध प्राथमिकी […]

2 min read
Google source verification
Ahmedabad School

Ahmedabad. शहर के खोखरा क्षेत्र में स्थित सेवंथ डे एडवेंटिस्ट स्कूल एक बार फिर चर्चा में है। स्कूल में कक्षा सातवीं में पढ़ने वाले एक छात्र पर उसके तीन सहपाठियों की ओर से हमला करने की घटना सामने आई। इस मामले में पीडि़त छात्र के पिता ने खोखरा थाने में आरोपी छात्रों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। पीडि़त छात्र कक्षा का मॉनीटर है। उधर शहर जिला शिक्षा अधिकारी (सिटी डीइओ) ने इस मामले में स्कूल के प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

छात्रों के पास था ब्लेड, शर्ट के बटन काटे

खोखरा थाने में दर्ज प्राथमिकी के तहत यह घटना स्कूल के वॉशरूम क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे के घटी। पीडि़त छात्र व आरोपी तीनों छात्र स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ते हैं। पीडि़त छात्र जब अपनी कक्षा से निकलकर वॉशरूम करने गया, उसी समय पीछे से उसके साथ पढ़ने वाले दो छात्र भी वॉशरूम में पहुंचे। इसमें से एक छात्र ने पीडि़त छात्र का कॉलर पकड़ लिया और दूसरे छात्र ने उसके पास मौजूद ब्लेड से पीडि़त छात्र की शर्ट के बटन काट दिए। उसके बाद दोनों ने पीडि़त छात्र की पिटाई थी। चेहरे पर और नाक के हिस्से पर मुक्का लगने से छात्र जख्मी हो गया। आरोप है कि दोनों ही छात्रों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

छात्रों को कतार में चलने को कहने पर हुआ झगड़ा

प्राथमिकी के तहत पीडि़त छात्र कक्षा सात का मॉनीटर है। 4 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे स्कूल से छुट्टी होने के समय उसने आरोपी तीनों छात्र कतार में बाहर नहीं निकल रहे थे, ऐसे में उसने उन्हें टोका। तीनों को रोककर बाद में कतार में नीचे उतरने दिया। इस दौरान आरोपी छात्रों ने झगड़ा किया था। आरोप है कि उसी दिन साइकिल की पार्किंग में इन तीनों छात्रों ने पीडि़त छात्र से कहा था कि जान से मारने की धमकी दी थी।

स्कूल ने डीईओ कार्यालय को नहीं दी सूचना, मांगा जवाब

सिटी डीईओ रोहित चौधरी ने बताया कि पांच फरवरी को घटी इस घटना की मौखिक या लिखित कोई जानकारी स्कूल प्राचार्य की ओर से डीईओ कार्यालय को नहीं दी गई है। इतना ही नहीं स्कूल में ही मौजूद प्रशासनिक अधिकारी को भी नहीं दी। इस मामले का पता चलने पर शुक्रवार को स्कूल के प्राचार्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इसमें कहा गया है कि स्कूल की ओर से गंभीर लापरवाही बरती गई है। घटना के बाद स्कूल की ओर से क्या कदम उठाए गए। क्या कार्रवाई की गई, उसके सबूतों के साथ लिखित में जवाब दें। इसके साथ-साथ डीइओ ने संबंधित बीट के शिक्षा निरीक्षक को स्कूल की रूबरू विजिट कर पूरी रिपोर्ट तैयार कर उन्हें सौंपने को कहा है।

गत वर्ष चाकू से हमले में हुई थी छात्र की मौत

ज्ञात हो कि गत वर्ष अगस्त महीने में इसी स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र पर स्कूल के बाहर पार्किंग क्षेत्र में सहपाठी छात्र ने चाकू से हमला कर दिया था, जिसमें जख्मी छात्र ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए स्कूल को राज्य सरकार ने अपने अधीन ले लिया है। शहर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के हस्तगत स्कूल होने के बावजूद ऐसी घटना फिर से घटी है।