7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य में संरक्षा को विशेष प्राथमिकता देने पर जोर

पश्चिम रेलवे के जीएम प्रदीप कुमार ने एकतानगर स्टेशन का किया दौरा वडोदरा. पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) प्रदीप कुमार ने शनिवार को गुजरात के पहले ग्रीन रेलवे स्टेशन एकता नगर का दौरा किया।उन्होंने रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण कर स्वच्छता, आधुनिक सुविधाओं एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने वर्क साइट […]

less than 1 minute read
Google source verification

पश्चिम रेलवे के जीएम प्रदीप कुमार ने एकतानगर स्टेशन का किया दौरा

वडोदरा. पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) प्रदीप कुमार ने शनिवार को गुजरात के पहले ग्रीन रेलवे स्टेशन एकता नगर का दौरा किया।
उन्होंने रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण कर स्वच्छता, आधुनिक सुविधाओं एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने वर्क साइट विशेषकर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य में संरक्षा को विशेष प्राथमिकता देने के साथ साथ क्षमता बढ़ाने, व्यवसाय विकास आदि क्षेत्रों में मजबूती से काम करने पर जोर दिया।

एक अतिरिक्त लूप लाइन का निर्माण प्रस्तावित

वडोदरा के मंडल रेल प्रबंधक राजू भडके ने महाप्रबंधक को बताया कि एकता नगर स्टेशन पर ट्रेन परिचालन क्षमता को विस्तार देते हुए एक अतिरिक्त लूप लाइन का निर्माण प्रस्तावित है। डभोई और एकतानगर रेल खंड में कैटल रन ओवर की घटना को रोकने के लिए मैटल क्रैश बैरियर लगाने का कार्य प्रगति पर है।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत गोधरा स्टेशन का कायाकल्प हो गया है। जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। प्रतापनगर और डभोई स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकास कार्य प्रगति पर है। यात्रियों की सुविधा के लिए प्रतापनगर और डभोई स्टेशन पर 12 मीटर फुट ओवर ब्रिज का निर्माण अंतिम चरण में है। इस रेल खंड के कुंदेला और तिलकवाड़ा स्टेशनों को बी स्टेशन में परिवर्तित किया गया है।
एकतानगर स्टेशन पर निरीक्षण के बाद महाप्रबंधक ने एकता नगर-प्रतापनगर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान, उन्होंने रेल पटरियों की सुरक्षा और परिचालन दक्षता की समीक्षा की। उन्होंने वडोदरा मंडल के अधिकारियों से मंडल कार्यालय में संवाद भी किया और मंडल के अधिकारियों का मार्गदर्शन भी किया।