12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गैर-किराया राजस्व में राजकोट के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मीना को पुरस्कार

नवाचारी पहलों से राजकोट रेल मंडल ने अर्जित किए 4 करोड़, पश्चिम रेलवे लगातार दूसरे वर्ष भारतीय रेल में प्रथम स्थान पर राजकोट. पश्चिम रेलवे ने गैर-किराया राजस्व (एनएफआर) के क्षेत्र में लगातार दूसरे वर्ष संपूर्ण भारतीय रेल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसमें महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पश्चिम रेलवे के विभिन्न मंडलों के अधिकारियों […]

less than 1 minute read
Google source verification

नवाचारी पहलों से राजकोट रेल मंडल ने अर्जित किए 4 करोड़, पश्चिम रेलवे लगातार दूसरे वर्ष भारतीय रेल में प्रथम स्थान पर

राजकोट. पश्चिम रेलवे ने गैर-किराया राजस्व (एनएफआर) के क्षेत्र में लगातार दूसरे वर्ष संपूर्ण भारतीय रेल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसमें महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पश्चिम रेलवे के विभिन्न मंडलों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुंबई के चर्चगेट स्थित पश्चिम रेलवे के मुख्यालय में विशेष समारोह में प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक तरुण जैन ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
इस उपलब्धि में राजकोट के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार मीना सहित राजकोट मंडल के चार अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान राजकोट रेल मंडल ने विभिन्न नवाचारी पहलों के माध्यम से 4.01 करोड़ रुपए का गैर-किराया राजस्व अर्जित किया।

एआइ का उपयोग

इस वर्ष पहली बार राजकोट रेल मंडल में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआइ) आधारित एकीकृत सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली, एलईडी टीवी के माध्यम से घोषणाओं के साथ-साथ ट्रेन संबंधी जानकारी का प्रदर्शन, वैगन सफाई, गेम ज़ोन, स्टेशन क्षेत्र के बाहर पार्किंग, गुड्स शेड में कैंटीन, पूजा सामग्री कियोस्क तथा स्टेशन एवं परिसंचरण क्षेत्र में होर्डिंग्स एवं फ्लेक्स बोर्ड के लिए अनुबंध प्रदान किए गए।
वाणिज्य विभाग में उत्कृष्ट कार्य के लिए राजस्थान के जयपुर निवासी मीना के साथ सहायक वाणिज्य प्रबंधक हितेश जोशी, राजकोट के तत्कालीन मुख्य वाणिज्य निरीक्षक सह वर्तमान में चर्चगेट में कार्यरत चन्द्र सिंह झाला, राजकोट के रिजर्वेशन सुपरवाइजर अमित जोशी को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।