12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद में दो दिन हीटवेव की चेतावनी, 70 ट्रैफिक सिग्नल दोपहर 12 से 4 रहेंगे बंद

Ahmedabad. शहर में बीते तीन दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहने के आसार हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि अहमदाबाद के मौसम विज्ञान केन्द्र ने शुक्रवार और शनिवार को भी शहर में हीट वेव चलने की चेतावनी जारी की है। पारा भी 40 डिग्री से अधिक रहने की संभावना […]

2 min read
Google source verification
Ahmedabad Janpath T Junction Traffic Signal

अहमदाबाद के मोटेरा क्षेत्र में जनपथ तिराहे का ट्रैफिक सिग्नल दोपहर को बंद।

Ahmedabad. शहर में बीते तीन दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहने के आसार हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि अहमदाबाद के मौसम विज्ञान केन्द्र ने शुक्रवार और शनिवार को भी शहर में हीट वेव चलने की चेतावनी जारी की है। पारा भी 40 डिग्री से अधिक रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग अहमदाबाद और गांधीनगर में 13 मार्च को शहर में हीट वेव की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री से अधिक रहने की संभावना है। इसे देखते हुए अहमदाबाद के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को पारा बुधवार के मुकाबले ढाई डिग्री लुढका। गुरुवार को 41.4 डिग्री की जगह गुरुवार को अहमदाबाद शहर में पारा 38.9 डिग्री दर्ज किया गया।

राजकोट, सुरेन्द्रनगर रहा सबसे गर्म

गुुरुवार को राजकोट शहर राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। पारा 40.6 डिग्री और सुरेन्द्रनगर में पारा 40.3 डिग्री दर्ज किया गया। भुज में पारा 39.6, अमरेली-केशोद में पारा 39.5 दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को सौराष्ट्र के सुरेन्द्रनगर, राजकोट जिले में भीषण गर्मी की चेतावनी दी है। गुजरात के बनासकांठा, पाटण, गांधीनगर, अहमदाबाद, आणंद, वडोदरा, सूरत के कुछ हिस्सों में तथा कच्छ में भी गर्म हवाएं और उमस की स्थिति रहेगी।

गर्मी से बचाव के लिए पीते रहें पानी: चिकित्सक

शहर के सीनियर फिजिशियन डॉ. प्रवीण गर्ग ने कहा कि भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में गर्मी, हीट स्ट्रोक से बचने को पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, चाहे प्यास लगी हो या न लगी हो। हल्के रंग के, ढीले और सूती कपड़े पहनें। बाहर निकलते समय चश्मा, छतरी, टोपी, रूमाल, हेलमेट का उपयोग करें। शरीर में पानी की कमी न हो इसके लिए नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी, ओआरएस का सेवन करें। दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बिना आवश्यकता बाहर न निकलें। चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड पेय का सेवन न करें। छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को गर्मी में बाहर ले जाने से बचें।

दोपहर को बंद रहेंगे शहर के ट्रैफिक सिग्नल

अहमदाबाद महानगर पालिका ने हीट वेव को देखते हुए शहर के 70 ट्रैफिक सिग्नल को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक बंद रखने का निर्णय किया है। इस संबंध में आदेश भी जारी किए हैं। दरअसल ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े रहकर ट्रैफिक का प्रबंधन करने की स्थिति में ट्रैफिक कर्मचारियों को लू लगने की आशंका रहती है। सिग्नल पर एक से डेढ़ मिनट तक खड़े रहने की स्थिति में वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। ऐसी स्थिति से राहत देने के लिए शहर के 70 ट्रैफिक सिग्नल को दोपहर के समय बंद रखने का निर्णय किया है। यातायात पुलिस भी पुलिस कर्मियों के लिए भीषण गर्मी से बचाव के लिए कुछ कदम उठाने के बारे मेें सोच रही है, जल्द इसका निर्णय घोषित किया जाएगा।