30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद, May 23, 2026

वडोदरा : अवैध खनन के दौरान मिट्टी ढहने से दबे दो लोगों की मौत

वडोदरा. जिले की डेसर तहसील में शनिवार को दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, जिले की डेसर तहसील के जूना शिहोरा गांव में यह हादसा हुआ।

Vadodara: Two Dead After Soil Collapse During Illegal Mining

अवैध खनन स्थल पर मशीन।

डेसर तहसील के जूना शिहोरा गांव में हादसा

वडोदरा. जिले की डेसर तहसील में शनिवार को दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, जिले की डेसर तहसील के जूना शिहोरा गांव में यह हादसा हुआ।
मशीन की मदद से अवैध रूप से मिट्टी के खनन के दौरान मिट्टी ढहने से दो लोग दब गए। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।
मिट्टी में दबे दोनों लोगों को कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला गया। मृतकों में एक मशीन ऑपरेटर और ट्रक का खलासी शामिल हैं।
दोनों के शव को पास के अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि दोनों की पहचान नहीं होने के कारण पहचान के प्रयास आरंभ किए गए।
सूत्रों के अनुसार, अवैध खनन को लेकर खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। जूना शिहोरा गांव की इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके के लोगों में शोक की लहर देखने को मिली।

जीप-बाइक टक्कर में युवक ने गंवाई जान, 14 साल का किशोर चला रहा था जीप

राजकोट. जिले में मवडी-पाण रोड पर शनिवार को पिकअप जीप-बाइक की टक्कर में एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। मृतक की पहचान अंकित वरण के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार, जिले की कोटडा सांगाणी तहसील के कालंभडी गांव निवासी अंकित वरण (25) शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे पाण-मवडी रोड पर अपनी बाइक से जा रहा था। तभी तेज रफ्तार पिकअप जीप ने बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में अंकित गंभीर रूप से घायल व मौके पर ही बेहोश हो गया। 108 एंबुलेंस की मदद से राजकोट सिविल अस्पताल पहुंचाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे और वहां मातम छा गया।
परिजनों ने बताया कि अंकित राजकोट के 150 फीट रिंग रोड स्थित एक सोलर कंपनी में नौकरी करता था। शनिवार सुबह वह गांव से कंपनी जाने के लिए बाइक से निकला। मवडी-पाण रोड पर टीलाला चौक के पास हादसा हुआ।
घटना के समय वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने वीडियो बना लिया। उसमें दिखाई दिया कि पिकअप जीप करीब 14 साल का किशोर चला रहा था। वीडियो में वह यह स्वीकार करता नजर आया कि वह कभी-कभी जीप चलाता है। उसने वाहन मालिक का नाम निलेश वसोया बताया और उनका मोबाइल नंबर भी दिया। इसके बाद किसी ने वाहन मालिक को मौके पर बुलाया। लोधिका पुलिस ने चालक की पहचान और मामले की जांच आरंभ की। मृतक अंकित की पूनम से शादी को अभी एक वर्ष ही हुआ था। कुछ दिन पहले ही दोनों ने अपनी शादी की वर्षगांठ मनाई थी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें