
प्रतीकात्मक फोटो
Ahmedabad. इंटरनेट और डिजिटल प्लेटफॉर्म के बढ़ते प्रभाव के बीच टीवी का भविष्य भारत में और भी उज्ज्वल दिख रहा है। ग्रामीण और निम्न आय वाले राज्यों में आय बढ़ने के साथ टीवी दर्शकों की संख्या तेज़ी से बढ़ेगी। साक्षरता दर और आश्रित जनसंख्या अनुपात भी टीवी दर्शक संख्या को प्रभावित करते हैं।
भारतीय प्रबंधन संस्थान (आइआइएम) अहमदाबाद की भारत में टीवी का भविष्य रिपोर्ट के तहत वर्ष 2029 तक देश में टीवी दर्शकों की संख्या 1 अरब (1035 मिलियन) तक पहुंच जाएगी। जो अभी 964.7 मिलियन है। इसमें 2.37 फीसदी की औसतन वृद्धि होगी। सबसे ज्यादा 3.73 प्रतिशत की वृद्धि आंध्रप्रदेश-तेलंगाना में, 3.39 फीसदी वृद्धि उ.प्र.-उत्तराखंड में, 3.05 प्रतिशत की वृद्धि बिहार-झारखंड में और 3.03 फीसदी की वृद्धि महाराष्ट्र-गोवा में देखने को मिलेगी। रिपोर्ट को संस्थान के प्रो.विश्वनाथ पिंगली और प्रो.अंकुर सिन्हा, अकादमिक सहयोगी ओइंद्रिला बनर्जी ने तैयार किया है।
ग्रामीण भारत में रफ्तार ज्यादारिपोर्ट के तहत ग्रामीण भारत में टीवी दर्शकों की संख्या 2026 में 612.9 मिलियन है, जो 2029 में बढ़कर 656.2 मिलियन हो जाएगी। इसकी वजह ग्रामीण क्षेत्र में आय में वृद्धि, इंटरनेट की बढ़ती पहुंच है।
असम-पूर्वोत्तर, सिक्किम, बिहार- झारखंड, मध्यप्रदेश- छत्तीसगढ़, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश- उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल जैसे निम्न आय वाले राज्यों में टीवी दर्शकों की संख्या 2026 में 399.8 मिलियन है, जो 2029 में बढ़कर 433.5 मिलियन होने का अनुमान है। इसमें सबसे ज्यादा 3.30 फीसदी की औसत वार्षिक वृद्धि दर उ.प्र.-उत्तराखंड में दर्ज की जाएगी। बिहार-झारखंड में 2.88 प्रतिशत, आसाम, पूर्वोत्तर, सिक्किम में 2.80 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल में 2.72, म.प्र.-छत्तीसगढ़ में 2.71 राजस्थान में 2.04 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है।
रिपोर्ट का कहना है कि भारत में टीवी का भविष्य इंटरनेट सब्सक्राइबर, ग्रामीण आय और साक्षरता दर पर टिका है। उच्च आय वाले शहरी राज्यों गुजरात, तमिलनाडु में टीवी दर्शकों की वृद्धि धीमी रहेगी, लेकिन ग्रामीण और निम्न आय वाले राज्यों में टीवी दर्शकों की संख्या तेजी से बढ़ेगी।
भारत-964.7 मिलियन (2026) से बढ़कर 1035 मिलियन (2029), औसत वृद्धि 2.37%
-उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड: 72.3 मिलियन (2026) से 79.9 मिलियन (2029), वृद्धि 3.39%-बिहार/झारखंड: 60 मिलियन (2026) से 65.6 मिलियन (2029), वृद्धि 3.05%
-आंध्र प्रदेश/तेलंगाना: 60.8 मिलियन (2026) से 67.8 मिलियन (2029), वृद्धि 3.73%-महाराष्ट्र/गोवा: 78.9 मिलियन (2026) से 86.3 मिलियन (2029), वृद्धि 3.03%
-गुजरात, दमन एंड दीव, दादरानगर हवेली: 62 मिलियन (2026) से 66.2 मिलियन (2029), वृद्धि 2.21 प्रतिशत
Updated on:
24 Jan 2026 10:32 pm
Published on:
24 Jan 2026 10:31 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
