30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अहमदाबाद, May 21, 2026

भुज और दिल्ली के बीच आज से हर दिन एक्सप्रेस ट्रेन सेवा

अहमदाबाद. भुज. कच्छ को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सीधे और बेहतर रेल संपर्क प्रदान करने के उद्देश्य से शुक्रवार को भुज और दिल्ली के बीच नई दैनिक ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया जाएगा। यह ट्रेन पश्चिम रेलवे के भुज स्टेशन एवं दिल्ली के बीच हर दिन संचालित की जाएगी। यह गुजरात, राजस्थान एवं हरियाणा के विभिन्न महत्वपूर्ण स्टेशनों को जोड़ेगी।

Daily Express Train Service Between Bhuj and Delhi Commences Today

फाइल फोटो।

कच्छ से देश की राजधानी का सफर होगा आसान

अहमदाबाद. भुज. कच्छ को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सीधे और बेहतर रेल संपर्क प्रदान करने के उद्देश्य से शुक्रवार को भुज और दिल्ली के बीच नई दैनिक ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया जाएगा। यह ट्रेन पश्चिम रेलवे के भुज स्टेशन एवं दिल्ली के बीच हर दिन संचालित की जाएगी। यह गुजरात, राजस्थान एवं हरियाणा के विभिन्न महत्वपूर्ण स्टेशनों को जोड़ेगी। इस नई ट्रेन सेवा को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
इस अवसर पर भुज स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय सांसद विनोद चावड़ा, भुज विधायक केशुभाई पटेल, पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय और अहमदाबाद के मंडल रेल प्रबंधक वेद प्रकाश उपस्थित रहेंगे। उद्घाटक ट्रेन भुज-दिल्ली विशेष (ट्रेन नं. 09403) भुज से शुक्रवार को शाम 4.30 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन शाम 4.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 23 मई से प्रतिदिन ट्रेन भुज-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 19403) भुज से सुबह 11.15 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन सुबह 11.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 24 मई से दिल्ली-भुज एक्सप्रेस (ट्रेन नं. 19404) प्रतिदिन दिल्ली से शाम 4.40 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन शाम 7.35 बजे भुज पहुंचेगी।
यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में अंजार, गांधीधाम, भचाऊ, भीलड़ी, धानेरा, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनमाल, मोदरान, जालोर, मोकलसर, समदड़ी, लूणी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधी नगर-जयपुर, बांदीकुई, अलवर एवं रेवाड़ी स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में 2-टियर एसी, 3-टियर एसी, स्लीपर तथा सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।

कच्छ से दिल्ली जाने के लिए अब ट्रेनों को बदलने की आवश्यकता नहीं

कच्छ और दिल्ली के बीच सीधा रेल संपर्क होने से अब कच्छवासियों को देश की राजधानी दिल्ली जाने के लिए ट्रेनों को बदलने की आवश्यकता नहीं होगी। यह नियमित सेवा समय की बचत करेगी।जानकारी के अनुसार, व्यापार और उद्योग को गति के तहत कच्छ का हस्तशिल्प, कपड़ा उद्योग और गांधीधाम-भुज क्षेत्र के उद्योगों को दिल्ली, जयपुर और अजमेर आदि बड़े बाजारों से सीधा जुड़ाव मिलेगा, जिससे स्थानीय व्यापार को भारी बढ़ावा मिलेगा।
पर्यटन में भारी उछाल के तहत रण उत्सव और कच्छ के सांस्कृतिक वैभव को देखने आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों के लिए अब दिल्ली से सीधी कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी, जिससे क्षेत्र में पर्यटन रोजगार बढ़ेगा।
विद्यार्थियों और मरीजों के लिए वरदान के तहत उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली-जयपुर जाने वाले छात्रों और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के लिए यात्रा करने वाले मरीजों को इस दैनिक और आरामदायक ट्रेन सेवा से बेहद सहूलियत होगी।
धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा के तहत अजमेर शरीफ, जयपुर और राजस्थान के अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह ट्रेन एक सुलभ और किफायती माध्यम बनेगी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें