
अलाव तापते लोग।
Ahmedabad news: गुजरात में इन दिनों पूर्वोत्तर से पूर्वी हवाएं चल रही हैं और इनके असर से अगले दो दिन सोमवार एवं मंगलवार को कच्छ जिले में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। इसके लिए मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की है। रविवार को राज्य में सबसे अधिक ठंड कच्छ जिले के नलिया में रही, जहां न्यूनतम तापमान 3.8 सेल्सियस डिग्री दर्ज हुआ।अहमदाबाद में रविवार को न्यूनतम तापमान 11.6 और गांधीनगर में 9.5 सेल्सियस दर्ज किया। यह तापमान सामान्य से नीचे रहा। अन्य प्रमुख शहर वडोदरा में 12.4, राजकोट में 8.9, जबकि सुरेंद्रनगर में 10 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले सोमवार रात के बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी हो सकती है। इस दौरान कच्छ रीजन में शीत लहर का असर जारी रहेगा।
गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ और केंद्रशासित प्रदेशों दमन, दीव, दादरा नगर हवेली में अगले सात दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सोमवार और मंगलवार को कच्छ में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर की चेतावनी जारी की गई है। इसके चलते राज्य के अन्य भागों में भी सर्दी का जोर बढ़ सकता है।
शहर - न्यूनतम तापमाननलिया -3.8
केशोद- 8.5राजकोट -8.9
कंडला एयरपोर्ट -8.9
गांधीनगर -9.5
भुज -9.0
Published on:
11 Jan 2026 10:46 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग

