31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा, Jul 03, 2024

Agra की लड़की, तांत्रिक जीजा-सामूहिक दुष्कर्म फिर शादी, सुन कर फट जाएगा कलेजा 

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सैंया निवासी लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

Agra girl gang raped by jija in Kota Rajasthan

Agra News: उत्तर प्रदेश केआगरा जिले के सैंया निवासी लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि लड़की को एक परिचित परिवार कथित तांत्रिकों के पास ले गया। तांत्रिक और उसके लोगों ने लड़की को बेहोश कर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को कोटा (राजस्थान) ले गए। कोटा में 4.50 लाख रुपये में सौदा कर एक युवक से पीड़ित लड़की की शादी करा दी। पीड़िता किसी तरह चंगुल से मुक्त होकर अपने घर पहुंची। मंगलवार 2 जुलाई को पुलिस आयुक्त से मिलकर परिजनों ने इस घटना की शिकायत की।

जानें क्या है पूरा मामला ? (Agra)

लड़की ने अपनी शिकायत में बताया कि 1 महीने पहले वह दादी के साथ एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में आई थी। वहां पर वह रिश्तेदार के घर में रुक गई। जहां एक युवती से उसकी मुलाकात हुई। वह युवती लड़की को अपने घर ले गई। घर में युवती की बहन लड़की को एक युवक के तांत्रिक जीजा के पास ले गई। तांत्रिक जीजा ने झाड़-फूंक के नाम पर पानी में नशे का पदार्थ मिलाकर लड़की को पिला दिया। इससे लड़की बेहोश हो गई। लड़की के साथ तांत्रिक जीजा और उसके साथ के लोगों ने दुष्कर्म किया।

आगरा में लड़की को बंधक बनाया (Agra crime)

पीड़ित लड़की ने बताया कि 18 जून को आरोपी उसे राजस्थान के कोटा ले गए। वहां की एक होटल में 4.50 लाख रुपये में एक युवक से सौदा कर दिया। इसके बाद उस लड़के से जबरन उसकी (पीड़िता) की शादी करा दी गई। शादी करने वाले युवक ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। 26 जून को वह वहां से भाग निकली लेकिन आरोपियों ने लड़की को पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी लड़की  को जगदीशपुरा लेकर आए। यहां कि एक मकान में उसे बंधक बना लिया। लड़की वहां से सही मौका मिलने पर फिर भागी और परिजनों के पास पहुंची। पीड़ित लड़की पिता के साथ मंगलवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंची और इस मामले की शिकायत की। वहीं इस पूरे मामले में एसीपी लोहामंडी को जांच के आदेश किए गए हैं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें