गाज़ियाबाद, May 31, 2026

असद का शव लेने अब तक नहीं पहुंचे परिजन
Ghaziabad Bakrid Murder News: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में बकरीद के दिन हुए हत्याकांड के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी असद को एनकाउंटर में मार गिराया है। एक तरफ आरोपी का शव कड़ी सुरक्षा के बीच पोस्टमॉर्टम हाउस में रखा गया है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है, वहीं अब तक आरोपी का कोई परिजन शव लेने के लिए पहल नहीं किया है, जिसकी वजह से अभी भी स्थिति संदेहास्पद बनी हुई है। दूसरी तरफ क्षेत्र में तनाव को भांपते हुए और लॉ एंड ऑर्डर को नियंत्रण में रखने के लिए सूर्या के घर के बाहर आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) की टुकड़ियों ने मोर्चा संभाल लिया है। इस बीच, सूर्या के आवास के बाहर बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा शुरू हो गया है, जो लगातार उग्र नारेबाजी कर रहे हैं, जिससे इलाके में माहौल बेहद संवेदनशील और तनावपूर्ण हो गया है।
आपको बता दें कि मृतक सूर्या चौहान का पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। इसके साथ ही परिजनों ने जल्द से जल्द न्याय की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था। इस बीच, घटना से आक्रोशित कई हिंदूवादी संगठनों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है और चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ तत्काल सख्त और प्रभावी कार्रवाई नहीं की, तो इस आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।
सूर्या को जान से मारने के मामले में मुख्य आरोपी असद का एनकाउंटर होने के बाद मृतक के पड़ोसियों ने पुलिस की सराहना की है। उसके साथ ही अन्य आरोपियों को भी यही सजा देने की मांग कर रहे हैं। सूर्या चौहान का पड़ोसी अंकित का कहना है कि मुख्य आरोपी का मारा जाना एक अच्छा कदम है, लेकिन न्याय तब तक अधूरा है जब तक इस वारदात में शामिल बाकी छह आरोपियों का भी एनकाउंटर नहीं कर दिया जाता। इसके साथ ही स्थानीय निवासियों की मांग है कि प्रशासन सभी दोषियों के अवैध ठिकानों और घरों पर तुरंत बुलडोजर चलाए और उनकी पूरी संपत्ति को कुर्क कर सख्त से सख्त संदेश दे।
गौरतलब है कि बकरीद के दिन 17 साल के सूर्या की निर्मम हत्या के मामले में एक बेहद खौफनाक खुलासा हुआ। मृतक के नाबालिग दोस्त के अनुसार, मुख्य आरोपी असद ने फोन करके सूर्या को मिलने के लिए बुलाया और फिर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे चारों तरफ से घेर लिया। वारदात को अंजाम देने से ठीक पहले असद ने सूर्या से बेहद क्रूर लहजे में पूछा था कि 'क्या कभी बकरा हलाल होते देखा है? आओ, आज दिखाते हैं।' इसके तुरंत बाद आरोपियों ने सूर्या पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया, जिसकी रूह कंपा देने वाली पूरी वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में भी कैद हुई थी।
संबंधित विषय:
Published on: 31 May 2026 11:30 am

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।