29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नई दिल्ली, Jun 20, 2023

भारत के 5 खूंखार रेसलर, जिनके नाम से कांपते थे WWE सुपरस्टर

WWE में द ग्रेट खली लोगों के बीच काफ़ी लोकप्रिय हो गए थे। अब इस सूची में वीर महान का नाम भी जुड़ गया है। वीर महान का उत्तर प्रदेश के छोटे से गांव से लेकर WWE तक का सफ़र काफी संघर्षपूर्ण और रोमांचकारी रहा है।

indian_wrestlers_wwe.png

Indian WWE Superstars: भारत में WWE का बहुत क्रेज है। बच्चों से लेकर बड़े तक हर कोई इस इवैंट को देखता है। यहां दुनिया के कई दिग्गज रेसलर हैं भारत के भी कई रेसलर्स मे इसमें हिस्सा लिया है। अंडरटेकर, केन, जॉन सीना, द रॉक जैसे बड़े-बड़े सुपरस्टार जब WWE में शीर्ष पर थे। तब भारत के 'द ग्रेट खली' ने WWE में खलबली मचा दी थी। उसके बाद एक के बाद एक भारतीय रेसलर WWE में आए और अपनी छाप छोड़ी। तो आइए इन जानते हैं इन रेसलरों के बारे में -

वीर महान -
द ग्रेट खली लोगों के बीच काफ़ी लोकप्रिय हो गए थे। अब इस सूची में वीर महान का नाम भी जुड़ गया है। वीर महान का उत्तर प्रदेश के छोटे से गांव से लेकर WWE तक का सफ़र काफी संघर्षपूर्ण और रोमांचकारी रहा है। वीर महान का असली नाम रिंकू सिंह राजपूत है और वो उत्तर प्रदेश के रविदास नगर ज़िले के गोपीगंज में 8 अगस्त 1988 को पैदा हुए थे। उनकी ऊंचाई 6 फ़ुट 4 इंच और वज़न 125 किलो है। WWE के शो में वीर महान असल भारतीय स्टाइल में दिखाई देते हैं। उनके भुजाओं तक आने वाले बाल, काली आंखें, लंबी दाढ़ी और माथे पर लगे चंदन के साथ उनका व्यक्तित्व और भी भव्य दिखता है।

सिंह ब्रदर्स-
सिंह ब्रदर्स को पहले बॉलीवुड बॉयज़ के नाम से जाना जाता था। ये दोनों भाई हैं और इनका असली नाम गुरविंदर सिहरा और हरविंदर सिहरा हैं। गुरविंदर बड़े भाई हैं और दोनों के बीच में 2 साल और 354 दिनों का फर्क है। इन दोनों ने कनाडा में जन्म लिया और इनका कहना है कि WWE हॉल ऑफ फेमर दारा सिंह ने इन्हें अपनी एक कनाडा यात्रा के दौरान काफी प्रोत्साहित किया था।

जिंदर महल -
जिंदर महल कनाडा से आते हैं लेकिन पंजाब उनके खून में है और उनका WWE डेब्यू 2011 में हुआ था। जिंदर महल का असली नाम युवराज सिंह धेसी है। वे पंजाब के मशहूर पहलवान गामा सिंह के भतीजे हैं। उनकी ज्यादातर परवरिश कनाडा में हुई है। लेकिन उनका अपने जमीन से जुड़ाव बना हुआ है।

महाबली शेरा -
महाबली शेरा 'रिंग का किंग' के भी चैम्पियन रेह चुके हैं। WWE से जुड़ने से पहले वे TNA के चैम्पियन भी रह चुके हैं। महाबली शेरा भी पंजाब के रहने वाले हैं। इनका असली नाम अमप्रीत सिंह रंधावा है।

द ग्रेट खली -
द ग्रेट खली का असली नाम दलीप सिंह है। वह करेब एक दशक तक WWE से जुड़े रहे। 2006 में WWE द्वारा साइन किए जाने वाले खली पहले भारतीय पेशेवर पहलवान थे, खली अब WWE से रिटायर हो चुके हैं और अपनी अपनी एक कोचिंग चलाते हैं जहां गरीब बच्चों को फ्री में रेसलिंग की ट्रेनिंग दी जाती है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें