7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन सात मुस्लिम देशों में आखिर क्यों नहीं हो सकती 12वीं की बोर्ड परीक्षा, जानिए वजह?

Middle East Board Exams Postponed: पहली बार एक साथ इन सात देशों में 12वीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इसकी वजह भी सामने आ गई है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Mar 07, 2026

Middle East Board Exams Postponed

पहली बार एक साथ इन सात देशों में 12वीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित (इमेज सोर्स: AI जनरेटेड इमेज)

Middle East Class 12 Board Exams Postponed: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब छात्रों की पढ़ाई पर भी पड़ने लगा है। बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी और यूएई ने 12वीं की परीक्षाएं फिलहाल के लिए के टाल दी है। ताजा जानकारी के मुताबिक, यहां के स्थानीय बोर्ड और सरकार ने ये फैसला लिया है।

इसके अलावा बताया जा रहा है कि इन देशों में कई भारतीय स्कूल भी संचालित होते हैं, जहां हजारों छात्र सीबीएसई पाठ्यक्रम से पढ़ाई करते हैं। उनकी परीक्षाएं 9, 10 और 11 मार्च को होने वाली थी, जिसे अब 12वीं बोर्ड टाल दिया गया है। ऐसे में अब अचानक आए इस फैसले से छात्रों और अभिभावकों में हलचल जरूर बढ़ गई है, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए इसे जरूरी कदम माना जा रहा है।

ओमान में भारतीय दूतावास ने दी बड़ी अपडेट

ओमान में भारतीय दूतावास (Embassy of India in Oman) ने जानकारी दी है कि Central Board of Secondary Education (CBSE) ने 7 मार्च को एक नया सर्कुलर जारी किया है। इसमें बताया गया है कि खाड़ी देशों में 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर पहले जारी किए गए 1 मार्च, 3 मार्च और 5 मार्च के सर्कुलर के बाद अब नया अपडेट दिया गया है।

मिडिल ईस्ट में मौजूदा हालात को देखते हुए बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है। Bahrain, Iran, Kuwait, Oman, Qatar, Saudi Arabia और United Arab Emirates में 9, 10 और 11 मार्च 2026 को होने वाली 12वीं की परीक्षाएं फिलहाल टाल दी गई हैं। इन परीक्षाओं की नई तारीखें बाद में घोषित की जाएंगी।

10 मार्च को बोर्ड देगा अपडेट

परीक्षा को लेकर बोर्ड 10 मार्च को एक बार फिर हालात की समीक्षा करेगा और उसके बाद 12 मार्च से होने वाली परीक्षाओं पर अंतिम फैसला लेगा।

दूतावास ने छात्रों से अपील की है कि वे अपने स्कूलों के संपर्क में बने रहें और केवल सीबीएसई की आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। अफवाहों या अनौपचारिक खबरों से बचने की भी सलाह दी गई है।

इससे पहले भी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और ईरान-इजरायल (Iran–Israel Conflict) को देखते हुए 5 और 6 मार्च को होने वाली कुछ परीक्षाएं स्थगित की जा चुकी हैं। अब बोर्ड हालात पर नजर रखते हुए आगे का फैसला करेगा।