3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमेरिकी टैरिफ मामले में दुनिया में कहां खड़ा है भारत? जानें-चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश की स्थिति

भारत पर अमेरिकी टैरिफ घटकर 18% हुआ। भारत ने चीन (37%), पाकिस्तान (19%) और बांग्लादेश (20%) को पछाड़कर अमेरिकी बाजार में बढ़त बनाई है। वैश्विक लिस्ट की तुलनात्मक रिपोर्ट यहां पढ़ें।

less than 1 minute read
Google source verification
Trade Deal

Representative Image (File Photo - ANI)

US Global Tariffs: अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति है। ऐसे में जब भी उसकी तरफ से किसी देश के खिलाफ टैरिफ लगाया जाता है तो उसका असर सिर्फ व्यापार पर ही नहीं बल्कि आम लोगों पर भी पड़ता है। अमेरिका ने वर्ष 2025 में आयात शुल्क में कई बदलाव किए, जिसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी पड़ा। चूंकि मौजूदा वक्त में अमेरिका ने भारत पर से टैरिफ घटाकर 18% कर दिया है। ऐसे में यह सवाल खड़ा होता है कि इस समय किस देश पर सबसे ज्यादा अमेरिकी टैरिफ है।

भारत से ज्यादा टैरिफ वाले देश

भारत पर अमेरिकी टैरिफ घटाए जाने के बाद ब्राजील इस लिस्ट में शीर्ष पर है। इसके बाद म्यामांर और लाओस हैं, जिन पर 40-40 फीसदी टैरिफ है। चीन पर 37% और साउथ अफ्रीका पर 30% अमेरिकी टैरिफ है। इसके बाद वियतनाम और बांग्लादेश का नंबर आता है। इन दोनों देशों पर 20-20% टैरिफ है। वहीं, मलेशिया, कंबोडिया और थाईलैंड पर क्रमशः 19-19 प्रतिशत टैरिफ है।

भारत और उससे कम टैरिफ वाले देश

भारत अब कम अमेरिकी टैरिफ लगाए जाने वाले देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है। हालांकि यूरोपीय संघ, स्विटजरलैंड, जापान, दक्षिण कोरिया और यूनाइटेड किंग्ड से कही अधिक टैरिफ उस पर लागू है। यूरोपीय संघ, स्विटजरलैंड, जापान और दक्षिण कोरिया को जहां 15-15 टैरिफ लागू है, वहीं यूनाइटेड किंग्डम पर बेस लाइन टैरिफ यानी 10 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ लगा है।

किस देश पर कितना लागू है अमेरिकी टैरिफ

क्रम संख्यादेश टैरिफ (%)
1ब्राजील (Brazil)50%
2म्यांमार (Myanmar)40%
3लाओस (Laos)40%
4चीन (China)37%
5दक्षिण अफ्रीका (South Africa)30%
6वियतनाम (Vietnam)20%
7बांग्लादेश (Bangladesh)20%
8मलेशिया (Malaysia)19%
9कंबोडिया (Cambodia)19%
10थाईलैंड (Thailand)19%
11भारत (India)18%
12यूरोपीय संघ (European Union)15%
13स्विट्जरलैंड (Switzerland)15%
14जापान (Japan)15%
15दक्षिण कोरिया (South Korea)15%
16यूके (UK)10%
Story Loader