
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी धमकी (Photo-IANS)
Israel Attack Iran: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ईरान को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर ईरान किसी भी तरह का जवाबी हमला करता है, तो अमेरिका ऐसी भारी सैन्य कार्रवाई करेगा जो पहले कभी नहीं देखी गई होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति की यह चेतावनी अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त हमलों के बाद बढ़ते तनाव के बीच आई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया हैै। उन्होंने कहा कि ईरान के बहुत कड़ा जवाब देने की खबरों पर नजर रखी जा रही है, लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने हमला किया तो अमेरिका उसे बेहद ताकतवर तरीके से जवाब देगा।
ईरानी अधिकारियों ने पहले ही कहा है कि वे हमलों का जोरदार बदला लेंगे। ट्रंप का कहना है कि अमेरिका की सैन्य कार्रवाई अपने लोगों की सुरक्षा और ईरान के मिसाइल व परमाणु कार्यक्रम से जुड़े खतरे को खत्म करने के लिए जरूरी है।
वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान की सुरक्षा बलों से हथियार डालने को कहा और चेतावनी दी कि ऐसा न करने पर उन्हें पक्का मौत का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने ईरान की जनता से भी अपील की कि हालात शांत होने के बाद वे अपनी सरकार को बदल दें।
ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी अली लारीजानी ने रविवार को अमेरिका और इजरायल की कड़ी निंदा की और उन पर आरोप लगाया कि वे चल रहे संघर्ष के बीच ईरान को बांटने की कोशिश कर रहे हैं।
लारीजानी ने कहा कि इस्लामिक रिपब्लिक के खिलाफ इजरायल द्वारा कथित तौर पर रची गई साज़िशों को अब तक नाकाम कर दिया गया है, और उन्होंने कसम खाई कि देश दूसरों को ईरान को बांटने की इजाज़त नहीं देगा।
Updated on:
01 Mar 2026 11:49 am
Published on:
01 Mar 2026 11:35 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
Iran Israel Conflict Latest Updates
