12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शेख हसीना ने बांग्लादेश चुनाव को बताया अवैध, रद्द करने की उठाई मांग

Bangladesh Election: बांग्लादेश चुनाव में आज वोटिंग पूरी हो गई है और गिनती शुरू हो गई है। परिणाम सामने आने से पहले देश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने बड़ा बयान दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Feb 12, 2026

Sheikh Hasina

Sheikh Hasina (Photo - ANI)

बांग्लादेश में आज आख़िरकार चुनाव (Bangladesh Election) हो ही गए। वोटिंग प्रक्रिया पूरी हो गई है और जल्द ही चुनाव के परिणाम सामने आ जाएंगे और पता चल जाएगा कि बांग्लादेश में किसकी सरकार बनेगी। हालांकि चुनाव काफी तनाव के बीच हुए और इस दौरान एक पोलिंग बूथ पर तो बम धमाका भी हो गया, जिसमें 3 लोग घायल हो गए। बांग्लादेश में कई लोगों ने चुनाव की वैधता पर सवाल भी उठाए हैं। इसी बीच पूर्व बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना (Sheikh Hasina) की भी इस मामले पर प्रतिक्रिया सामने आ गई है।

शेख हसीना ने बांग्लादेश चुनाव को बताया अवैध

शेख हसीना, को 5 अगस्त 2024 से भारत सरकार की शरण में रह रही हैं, ने बांग्लादेश में आज हुए चुनाव को अवैध और असंवैधानिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में बांग्लादेशी मतदाताओं के अधिकारों का उल्लंघन हुआ। साथ ही शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग को भी चुनाव नहीं लड़ने दिया, जिस पर एक बार फिर पूर्व बांग्लादेशी पीएम ने नाराज़गी जताई है।

चुनाव रद्द करने की उठाई मांग

शेख हसीना ने बांग्लादेश में हुए चुनाव को 'सुनियोजित नाटक' बताया और इसे रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ढाका में असामान्य मतदाता वृद्धि और यह भी बताया कि पूरे देश में काफी कम मतदान हुआ है, क्योंकि लोगों ने गलत तरीके से हुए चुनाव का बहिष्कार किया। शेख हसीना ने यह भी आरोप लगाया कि वोटिंग के दौरान कई अनियमितताएं भी देखने को मिली, जिससे देश की राजनीतिक अस्थिरता झलकती है।