5 अगस्त 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर की एयरस्ट्राइक्स, 7 लोगों की मौत और करीब 82 घायल

Russia-Ukraine War: रूस ने आज सुबह एक बार फिर यूक्रेन की राजधानी कीव को निशाना बनाते हुए एयरस्ट्राइक्स की।

भारत

Tanay Mishra

Jul 31, 2025

Russia conducts air strikes on Kyiv, Ukraine
Russia conducts air strikes on Kyiv, Ukraine (Photo - Washington Post)

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 को शुरू हुए युद्ध को 3 साल से ज़्यादा समय बीतने के बाद भी अभी तक युद्ध-विराम में कामयाबी नहीं मिली है। इतने लंबे समय से चल रहे युद्ध की वजह से यूक्रेन में काफी तबाही मची है। यूक्रेन में इस युद्ध की वजह से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है और कई शहरों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि रूसी सेना ने भी युद्ध में कई सैनिक गंवा दिए हैं, क्योंकि यूक्रेन को लगातार इंटरनेशनल सपोर्ट मिलने से यूक्रेनी सेना अभी भी रूसी सेना के सामने डटी हुई है। रूस का यूक्रेन पर हमलों का सिलसिला अभी भी बरकरार है और आज एक बार फिर रूस ने ऐसा ही किया और निशाना बनी रूस की राजधानी कीव (Kyiv)।

रूस ने की कीव पर एयरस्ट्राइक्स

रूस ने आज, गुरुवार, 31 जुलाई को सुबह यूक्रेन की राजधानी कीव को निशाना बनाते हुए एयरस्ट्राइक्स की। रूस ने ड्रोन्स और मिसाइलों से कीव पर हवाई हमले किए। इससे आवासीय इमारतों, एक अस्पताल के चिल्ड्रन वॉर्ड के साथ ही एक स्कूल को भी नुकसान पहुंचा।

7 लोगों की मौत और करीब 82 घायल

रूस की एयरस्ट्राइक्स की वजह से यूक्रेन की राजधानी कीव में 7 लोगों की मौत हो गई। साथ ही करीब 82 लोग इन हवाई हमलों में घायल हो गए। 44 घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। इनमें से कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।