भारत, May 31, 2026

Oman issues alert after suspected floating mine found in Strait of Hormuz
Maritime Safety: ओमान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने होर्मुज स्ट्रेट में एक संदिग्ध तैरती हुई माइन देखे जाने के बाद चेतावनी जारी की है। एजेंसी ने नाविकों, मछुआरों और जहाजों से कहा है कि वे इस क्षेत्र से गुजरते समय बेहद सावधानी बरतें।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जारी बयान में कहा गया कि ओमान के समुद्री क्षेत्र में होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) के पास एक ऐसी वस्तु देखी गई है, जिसके माइन होने की आशंका है। इसलिए सभी समुद्री उपयोगकर्ताओं को सलाह दी गई है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और उसकी जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।
अधिकारियों ने कहा कि जब तक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो जाती, तब तक इस इलाके में जहाजों और नौकाओं को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए।
इस बीच ईरानी सेना ने दावा किया कि उसने केशम द्वीप के ऊपर उड़ रहे एक इजराइली ड्रोन को मार गिराया है। यह जानकारी ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA ने दी।
अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ समझौते के लिए तैयार हैं, लेकिन केवल तभी जब उन्हें लगे कि इससे अमेरिका और दुनिया की सुरक्षा मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि ट्रंप यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि ईरान भविष्य में परमाणु हथियार बनाने में सक्षम न हो।
वहीं, हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा पर नजर रखने वाली संस्था ‘जॉइंट मैरीटाइम इन्फॉर्मेशन सेंटर’ (JMIC) ने कहा है कि ईरान से जुड़े बंदरगाहों पर अमेरिकी समुद्री नाकेबंदी जारी रहने के कारण होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में खतरे का स्तर अभी भी बहुत गंभीर बना हुआ है। यह जानकारी ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी UKMTO ने भी साझा की।
हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को संकेत दिए कि वह इस नाकेबंदी को हटा दिया है। दूसरी ओर, ईरान के सर्वोच्च नेता के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने आरोप लगाया कि ट्रंप एक तरफ बातचीत की बात कर रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ नाकेबंदी और कड़ी शर्तों के जरिए ईरान पर दबाव बना रहे हैं। उनके मुताबिक, यह कूटनीति के साथ एक और धोखा है।
संबंधित विषय:
Updated on: 31 May 2026 06:54 am

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।