13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mojtaba Khamenei Health Update: क्या मोजतबा खामेनेई घायल हैं? ईरान के नए सुप्रीम लीडर पर ट्रंप का बड़ा दावा

Mojtaba Khamenei: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर अटकलें तेज, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा गंभीर रूप से घायल हैं। अमेरिका-इजरायल हमले और उनकी पहली प्रतिक्रिया की पूरी खबर पढ़ें।

less than 1 minute read
Google source verification
Ayatollah Khamenei,Khamenei Death,khamenei son mojtaba,Mojtaba Khamenei,Ayatollah Ali Khamenei,iran supreme leader,

ईरान के नए सुप्रीम लीडर होंगे मोजतबा खामेनेई (Photo-X)

Donald Trump on Mojtaba Khamenei: अमेरिका-इजरायल द्वारा किए गए हमलों के बाद ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर दुनियाभर में अटकलों का दौर जारी है। खासकर तब, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि मोजतबा खामेनेई जीवित तो हैं, लेकिन गंभीर रूप से घायल हैं। गौरतलब है कि मोजतबा खामेनेई नए सुप्रीम लीडर बनने के बाद सार्वजनिक रूप से नहीं दिखाई दिए हैं।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज रेडियो के साक्षात्कार के दौरान मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य से जुड़े सवाल पर पहली बार प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर जीवित तो हैं, लेकिन मुझे लगता है कि वे घायल हैं। संभव है कि किसी रूप में वे अभी भी जीवित हों।

ट्रंप का यह बयान उन खुफिया रिपोर्ट्स की ओर इशारा करता है, जिनमें कहा गया था कि अमेरिका-इजरायल के शुरुआती हमलों में अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए और मोजतबा खामेनेई घायल हुए।

ब्रिटिश अखबार 'द सन' ने यह तक दावा किया कि मोजतबा खामेनेई कोमा में हैं और उन्होंने हमले में अपना एक पैर खो दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार उनका इलाज कड़ी सुरक्षा के बीच तेहरान के सीना यूनिवर्सिटी अस्पताल में चल रहा है।

मोजतबा खामेनेई की पहली प्रतिक्रिया

ईरान के नए सुप्रीम लीडर के रूप में मोजतबा खामेनेई की पहली प्रतिक्रिया गुरुवार को आई, जिसे सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित की गई। हालांकि संदेश को उन्होंने स्वयं नहीं, बल्कि एक एंकर ने पढ़ा।

अपने संदेश में उन्होंने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी। राष्ट्र के नाम अपने संदेश में उन्होंने स्पष्ट किया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद रहेगा। उन्होंने पड़ोसी देशों के साथ दोस्ताना संबंधों पर जोर दिया, लेकिन अमेरिकी ठिकानों पर हमले की नीति जारी रखने की बात कही।