Astronauts with Longest Time in Space: पिछले कई दशकों में नासा (NASA )के अंतरिक्ष यात्रियों (Astronauts with Longest Time in Space) ने हजारों दिन अंतरिक्ष में बिताए (Longest time in space astronauts )हैं, जिससे मानव की सहनशक्ति, अन्वेषण और विज्ञान की सीमाएं और भी आगे बढ़ी हैं। ये अंतरिक्ष यात्री अक्सर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर लंबे मिशनों का हिस्सा होते हैं, जहां वे मानव स्वास्थ्य, अंतरिक्ष प्रणालियों और गहरे अंतरिक्ष में रहने की क्षमता पर शोध करते हैं। हाल ही में चार सदस्यीय Axiom-4 मिशन के तहत अंतरिक्ष की ओर रवाना हुए दल में नासा की पूर्व अंतरिक्ष यात्री पेगी ए. व्हिटसन भी शामिल हैं, जिनके नाम अंतरिक्ष में सबसे अधिक दिन बिताने का रिकॉर्ड (NASA astronaut records) दर्ज है।
नासा के अंतरिक्ष यात्री | अंतरिक्ष में बिताए गए दिनों की संख्या |
---|---|
पैगी ए. व्हिटसन | 675 |
सुनीता एल. विलियम्स | 608 |
डॉन पेटिट | 590 |
जेफ विलियम्स | 534 |
मार्क वंदे हेई | 523 |
स्कॉट केली | 520 |
माइक बैरट | 447 |
शुभांशु शुक्ला ISS पर जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने
इस मिशन में ISRO (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) के अंतरिक्ष यात्री और पायलट शुभांशु शुक्ला, पोलैंड के स्लावोज़ उज़्नान्स्की-विस्निएव्स्की (ESA मिशन विशेषज्ञ) और हंगरी के टिबोर कपू (HUNOR मिशन के अंतरिक्ष यात्री) भी शामिल हैं। शुभांशु शुक्ला ISS पर जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बन गए हैं, जो भारत के लिए गर्व का क्षण है।
आज हम आपको उन टॉप 7 अंतरिक्ष यात्रियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिन्होंने अब तक अंतरिक्ष में सबसे अधिक कुल समय बिताया है, यानि जिन्होंने मानवता की अंतरिक्ष यात्रा में नया इतिहास रचा। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार नासा और अन्य एजेंसियों के अंतरिक्ष यात्रियों ने बरसों में कई मिशन के दौरान हजारों दिन अंतरिक्ष में बिताए हैं। इनमें से कुछ ने मानव इतिहास में सबसे लंबे अंतरिक्ष प्रवास का रिकॉर्ड बनाया है।
कुल दिन: 665 दिन
विशेष उपलब्धि: किसी भी अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री द्वारा सबसे अधिक दिन।
मिशन: Expedition 5, 16, 50/51/52
वह ISS की कमांडर बनने वाली पहली महिला भी थीं।
कुल दिन: 534 दिन
मिशन: Expedition 13, 21/22, 47/48
उन्होंने पृथ्वी की 5,000 से अधिक तस्वीरें लीं जो वैज्ञानिक अध्ययन में काम आईं।
कुल दिन: 520 दिन
विशेष मिशन: एक साल का मिशन (2015–2016), जिससे शरीर पर दीर्घकालीन अंतरिक्ष प्रवास के प्रभावों का अध्ययन हुआ।
मिशन: STS-116, Expedition 14/15, Expedition 32/33
उन्होंने अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक रहने वाली महिला का रिकॉर्ड बनाया था।
कुल दिन: 378 दिन
मिशन: STS-127, Expedition 35/36, 63
US Navy SEAL रह चुके हैं और उन्होंने कई स्पेसवॉक भी किए।
कुल दिन: 275 दिन मिशन: STS-73, 92, 113, Expedition 14
अब Axiom Space के लिए मिशन कमांडर के रूप में काम करते हैं।
कुल दिन: 248 दिन
मिशन: STS-126, Expedition 49/50, 65
उन्होंने कई बार स्पेस स्टेशन के बाहर काम (EVA) किया।
शुभांशु शुक्ला: ISRO के अंतरिक्ष यात्री, जो ISS जाने वाले पहले भारतीय बने।
स्लावोज़ उज़्नान्स्की (पोलैंड) और टिबोर कपू (हंगरी) भी Axiom-4 मिशन का हिस्सा हैं।
Updated on:
27 Jun 2025 09:28 pm
Published on:
27 Jun 2025 09:26 pm