Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Landslides In Kenya: केन्या में भूस्खलन से तबाही, 21 लोगों की मौत और 30 से ज्यादा लापता

केन्या के एल्गेयो मारकवेट काउंटी में भूस्खलन से भारी तबाही मच गई है। अब तक 21 लोगों की जान जाने की सूचना है। वहीं, 30 से अधिक लोग लापता हैं। गृह मंत्रालय के अनुसार, 25 गंभीर रूप से घायलों को बचाया गया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Mukul Kumar

Nov 02, 2025

केन्या में भूस्खलन। (फोटो- IANS)

केन्या में भूस्खलन के चलते भारी तबाही मच गई है। जानमाल का काफी नुकसान हुआ है। एल्गेयो मारकवेट काउंटी के कुछ हिस्सों में हुए भीषण भूस्खलन में 21 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 30 से ज्यादा लोग लापता हैं।

गृह मंत्रालय और राष्ट्रीय प्रशासन के कैबिनेट सचिव किपचुम्बा मुरकोमेन के हवाले न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि शनिवार तक गंभीर रूप से घायल 25 लोगों को बचा लिया गया। जिनका नजदीकी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

कई गांवों तक पहुंचना मुश्किल

मीडिया से बातचीत के क्रम में मुरकोमेन ने कहा कि इस त्रासदी में 21 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। 30 से ज्यादा लोग अभी भी लापता, जिनकी तलाश जारी है।

उन्होंने आगे कहा कि रविवार को फिर से बचाव अभियान शुरू होगा। जिसमें सेना, पुलिस और स्थानीय समुदायों की टीमें जमीनी स्तर पर काम करेंगी। बताया जा रहा है कि भारी बारिश की वजह से कई गांवों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में भी आ रही दिक्कत

लगातार भूस्खलन की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में भी दिक्कत आ रही है। मुरकोमेन ने कहा कि प्रभावित परिवारों तक अतिरिक्त राहत सामग्री पहुंचाने की तैयारी चल रही है।

इसके साथ ही इमरजेंसी और राहत पहुंच सुनिश्चित करने के लिए क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का काम चल रहा है। भूस्खलन के जोखिम वाले इलाकों से परिवारों को सुरक्षित जगहों पर भेज दिया गया।

कई दिनों से केन्या में हो रही बारिश

साथ ही आपातकालीन प्रतिक्रिया के तहत लापता लोगों की सूचना देने के लिए एक डेस्क बनाया गया है। बता दें कि केन्या में बीते कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से भूस्खलन हो रहे हैं।

इससे कई घरों में भारी तबाही मची और कई परिवार विस्थापित हो गए। जिन इलाकों में भूस्खलन का रिस्क ज्यादा है, अधिकारियों ने उन्हें सतर्क रहने और निकासी संबंधी सलाह का पालन करने का आग्रह किया है।

केन्या मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कई क्षेत्रों में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। इसकी वजह से अचानक बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। इसका ज्यादा असर खासतौर से पहाड़ी और नदी क्षेत्रों में ज्यादा देखने को मिलेगा।