7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस्लामाबाद धमाके के बाद पाकिस्तान-तालिबान टकराव तेज, अफगानिस्तान ने दिया जोरदार जवाब

इस्लामाबाद में शिया मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले के बाद पाकिस्तान और तालिबान में तनाव बढ़ा। अफगानिस्तान ने आरोपों का खंडन किया। हमले में 31 मौतें और 169 घायल।

2 min read
Google source verification
Pakistan suicide bombing Shia mosque

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में शुक्रवार की नमाज़ के दौरान मस्जिद में हुए धमाके के बाद एम्बुलेंस घटनास्थल के पास खड़ी हैं, जिसमें कई लोग मारे गए और कई घायल हुए। (Xinhua via IANS)

Pakistan suicide bombing Shia mosque: इस्लामाबाद में एक शिया मस्जिद में हुए एक संदिग्ध आत्मघाती हमले में कई लोगों मौत के लिए पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगानिस्तान को निशाने लिया है। उन्होंने कहा कि इस घातक धमाके में शामिल हमलावर अफगानिस्तान गया था और सीमा पार आतंकवादी संबंधों का हवाला देते हुए कड़ा जवाब देने की बात कही।

पाकिस्तान की ओर से किए गए इस दावे पर तालिबान की तरफ से करार जवाब दिया गया है। तालिबान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्लाह ख्वारजमी ने कहा कि पाकिस्तानी अधिकारी बार-बार अफगानिस्तान को सुरक्षा घटनाओं के लिए दोषी ठहराते रहे हैं, जिनमें बलोचिस्तान में पहले हुए हमले भी शामिल हैं। हालांकि उन्होंने विश्वसनीय प्रमाण नहीं पेश किए।

तालिबान बोला- हमलों के कनेक्शन तुरंत कैसे पता चले..

ख्वारजमी ने सवाल उठाया कि पाकिस्तानी अधिकारियों को ऐसे हमलों के बाद कथित बाहरी कनेक्शन तुरंत कैसे पता चल जाते हैं, जबकि वे उन्हें पहले रोकने में असफल रहते हैं। उनका कहना था कि इस तरह के आरोप पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों को छिपा नहीं सकते। इस दौरान उन्होंने जोर देकर कहा कि अफगानिस्तान के अधिकारी नागरिकों पर हमलों का समर्थन नहीं करते। निर्दोष लोगों के खिलाफ हिंसा को इस्लाम और मानवतावादी सिद्धांतों के तहत अस्वीकार्य मानते हैं। प्रवक्ता ने पाकिस्तानी अधिकारियों से अपील की कि वे जिम्मेदारी डालने के बजाय रचनात्मक क्षेत्रीय सहयोग और पड़ोसी देशों के साथ संबंध सुधारने पर ध्यान दें।

पाकिस्तान में सुरक्षा कड़ी

आपको बता दें कि इस्लामाबाद में शुक्रवार की नमाज के दौरान हुए आत्मघाती बम धमाके हुए, जिसमें कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। इसके बाद पाकिस्तान ने देशभर में सुरक्षा कड़ी कर दी और जांच जारी है। दावा किया गया है कि इस हमले में कम से कम 31 लोग मारे गए और 169 घायल हुए। पाकिस्तान के 'डॉन' अखबार के मुताबिक यह धमाका इस्लामाबाद के तरलाई क्षेत्र में स्थित इमामबर्गाह खदीजा-तुल-कुब्रा में हुआ।