3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Grammy Awards 2026: दलाई लामा के ग्रैमी अवॉर्ड से तिलमिलाया चीन, आखिर इतनी नाराजगी क्यों?

Dalai Lama Grammy Awards: 90 की उम्र में दलाई लामा ने जीता पहला ग्रैमी अवॉर्ड। चीन हुआ आगबबूला… जानिए इसके पीछे की वजह।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Feb 03, 2026

Grammy Awards 2026

दलाई लामा ने 90 की उम्र में जीता पहला ग्रैमी अवॉर्ड। चीन हुआ आगबबूला। (इमेज सोर्स: AI जनरेटेड)

Grammy Awards 2026: नोबेल शांति पुरस्कार विजेता तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने 90 साल की उम्र में अपना पहला ग्रैमी पुरस्कार जीत लिया है। लॉस एंजिल्स में हुए 68वें ग्रैमी म्यूजिक अवॉर्ड्स में स्पोकन-वर्ड एल्बम 'मेडिटेशन्स: द रिफ्लेक्शन्स ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा' के लिए दलाई लामा को बेस्ट ऑडियो बुक, नरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग कैटेगरी में यह अवॉर्ड दिए जाने की घोषणा की गई। यह अवॉर्ड उनकी तरफ से म्यूजिशियन रूफस वेनराइट ने लिया।

वहीं, केंड्रिक लैमर ने सर्वश्रेष्ठ रैप एल्बम और सर्वश्रेष्ठ रैप गीत सहित रैप की कुल पांच श्रेणियों में पुरस्कार जीतकर रेप की श्रेणी में सबसे ज्यादा बार ग्रैमी पाने वाले रैपर का रेकॉर्ड अपने नाम कर लिया। लैटिन सुपरस्टार बैड बनी को साल के सर्वश्रेष्ठ एल्बम का पुरस्कार मिला। बैड बनी ने कुल तीन पुरस्कार जीते। उधर, प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग ने ग्रैमी जीतकर एमी, ग्रैमी, ऑस्कर और टोनी यानी अपना 'ईगोट' पूरा कर लिया। लॉस एंजिल्स में हुए समारोह में लेडी गागा, जस्टिन बीबर, फैरेल विलियम्स और सबरीना कारपेंटर सहित कई कलाकारों ने प्रस्तुति दी। ट्रेवर नोआ ने समारोह को होस्ट किया।

अनुष्का अवॉर्ड पाने से चूकी…पंडित रविशंकर की पुत्री और भारतीय मूल की विश्वविख्यात सितार वादक अनुष्का शंकर इस बार दो श्रेणियों में नामांकित होने के बावजूद पुरस्कार जीतने से चूक गईं। इन प्रोजेक्ट्स में अनुष्का के साथ आलम खान और सारथी कोरवार भी शामिल थे। फ्यूजन बैंड शक्ति भी जीत से पीछे रह गया। इंडो-अमरीकी जैज पियानोवादक चारु सूरी को 'शयन' के लिए आधुनिक वाद्य संगीत एल्बम श्रेणी में नामांकन मिला था, जो पुरस्कार में नहीं बदल पाया। सिद्धांत भाटिया का 'साउंड्स ऑफ कुंभ' भी खाली हाथ लौटा।

हिंदुस्तानी संगीत से जुड़ा एल्बम

'मेडिटेशन्स' एल्बम में दलाई लामा के करुणा, शांति, सचेतन और इंसानियत के आपसी जुड़ाव पर विचारों को म्यूजिकल एलिमेंट्स के साथ मिलाया गया है, जिसमें कई कलाकारों का योगदान है और इसकी जड़ें हिंदुस्तानी क्लासिकल संगीत से जुड़ी हैं। एल्बम के संगीत में सरोद वादक अमजद अली खान और उनके पुत्र अमान अली बांगश व अयान अली बांगश का भी योगदान है।

अवॉर्ड मिला तो बिलबिलाया चीन

ग्रेमी अवॉर्ड पर प्रतिक्रिया देते हुए दलाई लामा ने कहा कि इससे शांति और करूणा की समझ को फैलाने में और मदद मिलेगी। वहीं, चीन ने कहा कि वह संबंधित पक्षों द्वारा इस अवार्ड को चीन विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए एक उपकरण के रूप में इस्तेमाल करने का कड़ा विरोध करता है। दलाई लामा 1959 में चीनी शासन के खिलाफ एक असफल विद्रोह के बाद तिब्बत से भागने के बाद से भारत के धर्मशाला में निर्वासन में रह रहे हैं।

ग्रैमी 2026 के 'बिग फॉर'

रिकॉर्ड ऑफ द ईयर: लूथर/केंड्रिक लैमर और एसजेडए
एल्बम ऑफ द ईयर: देबी तिरार मास फोटोस/बैड बनी
सॉन्ग ऑफ द ईयर: वाइल्डफ्लॉवर/बिली आयलिश और फिनियस
बेस्ट न्यू आर्टिस्ट: ब्रिटिश सिंगर ओलिविया डीन

Story Loader