भारत, Jun 06, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo- IANS)
Donald Trump Foreign Policy: डोनाल्ड ट्रंप ने एक फरवरी 2025 को दूसरी बार अमेरिकी के राष्ट्रपति पद की शपथ ली। उसके बाद उन्होंने खुद को शांतिदूत बताते हुए दुनियाभर में चल रहे अलग अलग संघर्षों को रोक शांति स्थापित करने का दावा किया। साथ ही खुद को शांति के लिए नोबल पुरस्कार के हकदार भी बताने लगे। लेकिन एक सच यह भी है कि उन्होंने अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद अब तक 15 देशों को धमकियां दी हैं, जबकि अमेरिकी सेना ने अब तक तीन महाद्वीपों के सात देशों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की है। अभी दो देश क्यूबा और ग्रीनलैंड अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर हैं। इन संघर्षों में दुनियाभर में लोगों की मुश्किलों को बढ़ाया है। इसका सबसे बड़ा सबूत ईरान युद्ध है। जिसके कारण दुनिया की 20 प्रतिशत ऊर्जा की आपूर्ति पर ग्रहण लग गया है। इसे कई देशों की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है।
Updated on: 06 Jun 2026 03:18 am

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।