16 अगस्त 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

America Russia Summit: ट्रंप और पुतिन की बातचीत खत्म, रूस-यूक्रेन युद्ध पर जानिए दोनों नेताओं ने क्या कहा?

America Russia Summit: रूसी राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात अलास्का में हुई। इस मीटिंग में रूस-यूक्रेन जंग को लेकर सीजफायर का ऐलान नहीं हुआ, लेकिन दोनों नेताओं ने कहा कि बातचीत सकारात्मक रही।

अमेरिका-रूस अलास्का समिट (फोटो- X अकाउंट- @WhiteHouse)
America- Russia Alaska Summit (Image: X @WhiteHouse)

America Russia Summit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अलास्का में बैठक हुई। यह बैठक करीब 2.45 घंटे चली। इस बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध पर कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है, लेकिन यह बातचीत सकारात्मक रही। इस बैठक के लिए पुतिन मॉस्को से जबिक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वाशिंगटन से अलास्का पहुंचे थे।

मॉस्को में रखी अगली बातचीत की पेशकश

पुतिन ने बातचीत खत्म होने के बाद रूस-अमेरिका समिट की अगली बैठक मॉस्को में करने का प्रस्ताव दिया। ट्रम्प ने कहा कि यह फैसला लोगों को पसंद नहीं आएगा और कुछ आलोचना भी होगी, लेकिन उन्होंने पूरी तरह इसे नकारा नहीं। ट्रम्प ने कहा कि यह हो सकता है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि अगर 2022 में ट्रम्प राष्ट्रपति होते तो यूक्रेन युद्ध नहीं होता। ट्रंप ने कहा कि बैठक में सकारात्मक रही, लेकिन अभी कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ। बैठक खत्म होने के कुछ ही देर बाद दोनों नेता अलास्का से मॉस्को और वाशिंगटन के लिए रवाना हो गए।

रेड कार्पेट पर मिलाया हाथ

अमेरिकी राष्ट्रपति और रूसी राष्ट्रपति ने रेड कार्पेट पर हाथ मिला। दोनों नेता अपनी प्रतीक्षारत गाड़ियों की ओर बढ़े। पुतिन अपनी ऑरस लिमोजीन लेकर आए थे। फिर भी रूसी राष्ट्रपति द बीस्ट के नाम से मशहूर अमेरिकी लिमोजीन कार में सवार हो गए।

ट्रंप ने कहा कि जेलेंस्की से करूंगा बात

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनकी और पुतिन की बैठक बहुत काम की रही। इसमें कुछ प्रगति भी हुई है। दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत को नाटो सहयोगियों और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ भी साझा किया जाएगा। ट्रंप ने आगे कहा कि आखिरी समझौता इन्हीं लोगों पर निर्भर करेगा और उन्हें इसे मंजूरी देनी होगी। उन्होंने दोहराया कि जब तक सभी सहमत नहीं होंगे, तब तक कोई समझौता नहीं होगा।

पुतिन ने यूरोप के नेताओं को चेताया

पुतिन ने कहा कि यूक्रेन और यूरोपीय नेताओं को बातचीत में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि यूक्रेन और यूरोपीय देश इसे समझेंगे और कोई बाधा नहीं डालेंगे। वे इस प्रगति को रोकने के लिए पर्दे के पीछे साजिश की कोशिश नहीं करेंगे। पुतिन ने कहा कि ट्रम्प अपने देश की भलाई को महत्व देते हैं, लेकिन रूस के हितों को भी समझते हैं। स्थायी और लंबे समय तक चलने वाला समझौता करने के लिए जंग की अहम वजहों को खत्म करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि शीत युद्ध के बाद रूस और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय बातचीत पटरी पर से उतर गई, लेकिन इसमें वापस से गर्मजोशी लाने का समय आ गया है।