रायपुर

@ त्रिलोचन मानिकपुरी। राजधानी के गुढियारी अंडरब्रिज के पास सुबह, शाम लगने वाला जाम सबसे बड़ी समस्या बना हुआ है।


Khyati Parihar

6 August 2025

मंगलवार को सुबह लोगों को इस समस्या से दो-चार होना पड़ा।

CG News: यहां से लगभग एक हजार वाहनों का आवागमन होता है।

अंडरब्रिज के पास सुबह-सुबह जाम लगने से लोग समय से न तो रेलवे स्टेशन पहुंच पाते हैं और व्यापारी दुकानें खोल पाते हैं।

वहीं, विद्यार्थियों को भी स्कूल आने-जाने में देरी हो जाती है।

इस मार्ग पर चार पहिया वाहन आने और लोगों के जल्दी निकलने की हड़बड़ी में यह जाम लग जाता है।