14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खास खबर

थाने के सामने कमरे में युवती की गला रेतकर हत्या…… लोगों ने किया प्रदर्शन देखें वीडियो ….

मुंडावर. कस्बे के पुलिस थाने के समीप बने कॉम्पलेक्स में एक युवक ने 20 साल की युवती की गला रेतकर हत्या कर दी। युवती का शव थाने के सामने एक कमरे में मिला। लडक़ी के पिता ने दर्ज रिपोर्ट में अपहरण, बलात्कार और फिर हत्या करने का आरोप लगाया है। थाने के सामने हुई हत्या की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने मुंडावर थाने के सामने सडक़ पर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर करीब 30 मिनट बाद लोग सडक़ से हट गए।

Google source verification

अलवर

image

kailash Sharma

Dec 06, 2025


परिजनों ने अपहरण कर बलात्कार का भी लगाया आरोप
मुंडावर. कस्बे के पुलिस थाने के समीप बने कॉम्पलेक्स में एक युवक ने 20 साल की युवती की गला रेतकर हत्या कर दी। युवती का शव थाने के सामने एक कमरे में मिला। लडक़ी के पिता ने दर्ज रिपोर्ट में अपहरण, बलात्कार और फिर हत्या करने का आरोप लगाया है। थाने के सामने हुई हत्या की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने मुंडावर थाने के सामने सडक़ पर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर करीब 30 मिनट बाद लोग सडक़ से हट गए। पुलिस ने आरोपी को हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार के साथ हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
थाना प्रभारी रामनिवास मीणा ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे थाने के समीप बने कॉम्पलेक्स में किसी युवती की हत्या के आरोपी की मौजूदगी की सूचना मिली। सूचना पर तत्काल ही आरोपी को धारदार हथियार के साथ हिरासत में ले लिया गया। युवती के पिता ने बताया कि मेरी 2 बेटियां सुबह 10 बजे नर्सिंग डिप्लोमा का सर्टिफिकेट लेने मुंडावर आई थी। तभी यह घटना हुई।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी युवक उपेंद्र कुमार (21) हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के ग्राम दौगड़ा का रहने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार युवक युवती का अपहरण ले जाना बताया गया है। अपहरण कर युवक इस युवती को कॉम्पलेक्स में पीछे के कमरे में ले गया। वहां किसी विवाद के चलते युवक ने युवती का गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद भी आरोपी ने शांति बनाए रखी और पास की दुकानों के सामने सामान्य मनोस्थिति में खड़ा हो गया। वहा कुछ लोगों ने आरोपी के कपड़ों और हाथों पर खून के दाग देख इसका कारण पूछा। तब उसने हत्या करने की बात बताई। इस पर लोगों ने तुरंत पुलिस को
सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और घटना की जांच की। बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। युवती की हत्या के पीछे कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
अपहरण कर कमरे पर ले गया आरोपी
युवती के पिता ने बताया 2 बेटियां सुबह 10 बजे नर्सिंग डिप्लोमा का सर्टिफिकेट लेने मुंडावर आई थी। मेरी छोटी बेटी जैसे ही नाश्ता लेने गई तो आरोपी मेरी बड़ी बेटी का अपहरण कर कमरे पर ले गया। आरोपी ने उसके साथ बलात्कार कर गला रेतकर हत्या कर दी।

& युवती के पिता की ओर से बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। रिपोर्ट के अपार पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले की जांच की जा रही है।
रामनिवास मीणा, थानाधिकारी, मुंडावर