30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिवनी
Video: महिलाओं का अनोखा प्रदर्शन, पानी के लिए तेज धूप को भी दी मात
Play video

Video: महिलाओं का अनोखा प्रदर्शन, पानी के लिए तेज धूप को भी दी मात

ग्रामीणों का कहना था कि प्रति वर्ष की तरह ही इस बार भी गांव में पीने के पानी की समस्या हो गई है। लगभग 50 घर में 8 दिन से जल निगम का पानी नहीं आ रहा है।

सिवनी. भीषण गर्मी में जल स्त्रोत सूखते जा रहे हैं और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पानी की समस्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में लोगों के सब्र का बांध भी टूट रहा है। प्रचंड धूप में मंगलवार को सिवनी के ग्राम पंचायत परासिया के गोरखपुर खुर्द गांव के ग्रामीण काफी संख्या में खाली बर्तन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और जनसुनवाई में जल समस्या को दूर करने के संबंध में आवेदन दिया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रही। ग्रामीणों का कहना था कि प्रति वर्ष की तरह ही इस बार भी गांव में पीने के पानी की समस्या हो गई है। लगभग 50 घर में 8 दिन से जल निगम का पानी नहीं आ रहा है। ग्रामीणों ने मांग की कि ग्राम परासिया से गोरखपुर खुर्द की दूरी लगभग एक किमी है। अगर परासिया के लाइन से पानी की लाइन जोड़ दी जाए तो उनके गांव में पानी की समस्या दूर हो जाएगी। बड़ी बात यह थी कि ग्रामीणों ने पिछले मंगलवार को भी जनसुनवाई में पहुंचकर समस्या की गुहार लगाई थी, लेकिन निराकरण नहीं हुआ

दूर-दराज से कर रहे पानी का इंतजाम
ग्रामीणों का कहना था कि गांव के अधिकांश हैंडपंप या तो खराब हो चुके हैं या जलस्तर गिरने से सूख गए हैं। गांव में पाइपलाइन बिछाई गई है, लेकिन कई दिन से पानी नहीं आ रहा है। घर के बच्चे, महिलाएं एवं अन्य सदस्य दूर-दराज से चिलचिलाती धूप में पानी लाने को मजबूर हैं। जनजीवन प्रभावित हो गया है।