छत्तीसगढ़ में रायपुर (Raipur) के आरंग में 15 जनवरी को राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव 2026 का शुभारंभ हुआ। कैबिनेट मंत्री द्वय गुरु खुशवंत साहेब और टंकराम वर्मा की उपस्थिति में महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महोत्सव (Raja Mordhwaj Arang Mahotsav) में स्वरांजलि डांस ग्रुप आरंग ने मोहक प्रस्तुति दी। महोत्सव का 16 जनवरी को अंतिम दिन है। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ (RSS Chhattisgarh) के प्रांत सरसंघचालक टोपलाल वर्मा, राजीव लोचन दास, सर्व समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें : प्रसंगवश: ऐतिहासिक उपलब्धि का दावा, केंद्रों में हालात बेकाबू, तारीख बढ़ाएं