29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर
Raipur: सीएम साय दिल्ली गए, छत्तीसगढ़ के विकास और समन्वय पर करेंगे चर्चा
Play video

Raipur: सीएम साय दिल्ली गए, छत्तीसगढ़ के विकास और समन्वय पर करेंगे चर्चा

पीएम नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर छत्तीसगढ़ में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे: विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 23 मई को दो दिवसीय प्रवास पर नई दिल्ली गए। सीएम साय वहां केंद्रीय मंत्रियों (Union Ministers) से छत्तीसगढ़ के विकास और समन्वय से विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री साय ने रायपुर (Raipur) में कहा कि केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात होगी तथा छत्तीसगढ़ के विकास (Development) और समन्वय से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी। साय ने कहा कि 7 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के सफल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसकी विस्तृत रूपरेखा प्राप्त हो चुकी है। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : प्रसंगवश: ईंधन बचाने के साथ ऊर्जा संरक्षण के भी ठोस प्रयास किए जाएं