2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

Budget 2026: सीएम साय बोले- बजट भारत के विकसित भविष्य का ऐतिहासिक दस्तावेज

CG News: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट मील का पत्थर साबित होगा

Google source verification

Budget 2026: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए 1 फरवरी को रायपुर (Raipur) में कहा कि यह बजट भारत के सुनहरे और विकसित भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक दस्तावेज है। कर्तव्य भवन (Kartavya Bhavan) में बना हुआ यह पहला बजट (First Budget) है, जिसमें देश के समग्र विकास और प्रत्येक नागरिक के कल्याण को ध्यान में रखते हुए तीन प्रमुख कर्तव्यों- आर्थिक विकास एवं रोजगार वृद्धि, जनता की अपेक्षाओं की पूर्ति तथा ‘सबका साथ, सबका विकास’ को केंद्र में रखा गया है। सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) द्वारा प्रस्तुत यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और श्रमिक वर्ग के उत्थान के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) जैसे राज्यों को इस बजट का सीधा लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें : बजट से छत्तीसगढ़ में एमएसएमई, मैन्युफैक्चरिंग और डिजिटल इंडस्ट्री को मिलेगी गति