13 अगस्त 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

पाली

मारवाड़ की पहाडि़यों से निकली तिरंगा रेल, देशभर में छाई, देखें Video

प्रदेश के मारवाड़ की प​हाडि़यों से गुजरी तिरंगा रेल यात्रा सोशल मीडिया पर छा गई। रेल यात्रा का वीडियो देख लोगों में खुशी दौड़ गई। यह दृश्य सभी के लिए मनमोह लेने वाला रहा।

पाली

Nagesh Sharma

Aug 13, 2025

प्रदेश के मारवाड़ की प​हाडि़यों से गुजरी तिरंगा रेल यात्रा सोशल मीडिया पर छा गई। रेल यात्रा का वीडियो देख लोगों में खुशी दौड़ गई। यह दृश्य सभी के लिए मनमोह लेने वाला रहा। यहां हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला प्रशासन व उपखंड प्रशासन के तत्वावधान में मारवाड़ जंक्शन से गोरमघाट तक तिरंगा रेल यात्रा निकाली गई।

जिला कलक्टर लक्ष्मीनारायण मंत्री के मार्गदर्शन में एवं उपखंड अधिकारी महावीर सिंह जोधा व विकास अधिकारी भागीरथ सिंह राठौड़ की उपस्थिति में तिरंगा रेल यात्रा का आयोजन किया गया। मंगलवार देर रात्रि ट्रेन को नगर पालिका की ओर से तिरंगे सहित रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। तिरंगे से सजी हुई मीटर गेज ट्रेन को बुधवार को मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर विधायक केसाराम चौधरी व प्रधान मंगलाराम देवासी ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान लोगों को काफी उत्साह देखने को मिला। भारत माता की जयकारे के साथ निकली तिरंगा रेल का नजारा काफी मनमोहक था, हरि भरी वादियों के रंग बिरंगे गुब्बारों व तिरंगों से ट्रेन सर्पिलाकार ट्रैक पर दौड़ती ट्रेन देश भक्ति का संदेश देती नजर आई। इस दौरान राणावास रेलवे स्टेशन पर पूर्व प्रधान सुमेर सिंह कुंपावत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने व फुलाद रेलवे स्टेशन पर पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र सिंह फुलाद के नेतृत्व में ग्रामीणों ने तिरंगा रेल का धूमधाम से स्वागत किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर मंत्री ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में नवाचार के रूप में यह तिरंगा रेल यात्रा निकाली गई, इससे इस मार्ग पर तिरंगे के प्रति व देश के वीर जवानों के प्रति लोगों में सम्मान बढ़ेगा।

गोरमघाट स्टेशन से जोगमंडी झरने तक पैदल पहुंचे अधिकारी व जनप्रतिनिधि

गोरमघाट रेलवे स्टेशन पहुंचने पर सभी अधिकारी व जनप्रतिनिधि गोरमघाट रेलवे स्टेशन से जोगमंडी झरने तक पैदल पहुंचे, वहां जिला कलक्टर मंत्री ने झरने का नजारा देखा। वन विभाग के रेंजर विजेंद्र सिंह डाबी से चर्चा करके जानकारी ली। उसके बाद उन्होंने सफारी की सवारी करते हुए जोगमंडी झरने से फुलाद तक का सफर तय किया।

यह रहे उपस्थित

इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेंद्र सिंह मेहता, विशाल छीपा, पाली उपखंड अधिकारी विमलेंद्र सिंह, पाली विकास अधिकारी भगवान सिंह राठौड़, रोहट विकास अधिकारी मनमोहन मीणा, तहसीलदार दीपक सांखला, विकास अधिकारी भागीरथ सिंह राठौड़, सोजत विकास अधिकारी सुरेश कविया, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी विक्रम सिंह राठौड़, महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी प्रकाशचंद, ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी रामराज प्रजापत, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मिश्रीलाल बंजारा, स्टेशन अधीक्षक बाल किशन शर्मा, पुलिस थाना सीआई भारत सिंह, उपप्रधान चौथाराम मेघवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष घनश्याम चौधरी, पंकज चौधरी, सहायक अभियंता चंद्रशेखर यादव, सहायक वनपाल विजेंद्र चौधरी, तुलसीराम, वन रक्षक मुकेश कुमार, राजेंद्र हल्दानिया, उपेंद्र तिवारी, यश मेवाड़ा मौजूद थे।